विधायक ने गांवों क दौरा किया, समस्याएं सुनी

Published at :11 Nov 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने गांवों क दौरा किया, समस्याएं सुनी

हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गुरुवार को कटकमसांडी प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया. लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. श्री जायसवाल ने खुटरा पंचायत स्थित धरहरा ग्राम पहुंचे. विधायक ने पीएमजीएसवाइ से बन रहे धरहरापथ का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने पथ में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की. विधायक ने डांड […]

विज्ञापन
हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गुरुवार को कटकमसांडी प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया. लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. श्री जायसवाल ने खुटरा पंचायत स्थित धरहरा ग्राम पहुंचे. विधायक ने पीएमजीएसवाइ से बन रहे धरहरापथ का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने पथ में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की. विधायक ने डांड पंचायत स्थित सुदूरवर्ती ग्राम गुरुडीह के पगडंडियों में मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. गुरुडीह के ग्रामीणों ने विधायक स्वागत किया.
डांड बाजार के पास देवी मंडप के समीप विधायक निधि की राशि दो लाख से निर्मित गार्डवाल का उदघाटन किया. पिचरी एवं बाझा पंचायत के हरहद ग्राम एवं डांड के गोसी ग्राम वासियों की समस्या से रूबरू हुए. दौरे में रितलाल यादव, जीवन मेहता, किशोरी राणा, मुनेश ठाकुर, मुखिया राम कुमार मेहता, खुटरा मुखिया पति अनवारुल हक, डांड मुखिया मिनहाज हुसैन, पूर्व मुखिया मथुरा महतो, पूर्व मुखिया अशोक राना, अर्जुन सोनी, महावीर सिंह, विनोद सिंह, प्रदीप मिश्रा, मंगल सिंह मुंडा, सोहराय मुंडा, राजेंद्र सिंह मुंडा, नरेश पासवान, शंकर दयाल यादव, प्यारेलाल पासवान एवं विधायक के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग साथ थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola