500 व 1000 के नोट ने बढ़ायी परेशानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

विष्णुगढ़ : एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद होने का प्रभाव विष्णुगढ़ और टाटीझरिया प्रखंड में भी देखा गया. बुधवार को खास कर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. विष्णुगढ़ पेट्रोल पंप में पांच सौ रुपये के नोट देकर पेट्रोल भरानेवालों की भीड़ दिनभर लगी रही. उसमें से कई लोग […]
विज्ञापन
विष्णुगढ़ : एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद होने का प्रभाव विष्णुगढ़ और टाटीझरिया प्रखंड में भी देखा गया. बुधवार को खास कर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
विष्णुगढ़ पेट्रोल पंप में पांच सौ रुपये के नोट देकर पेट्रोल भरानेवालों की भीड़ दिनभर लगी रही. उसमें से कई लोग ऐसे थे, जो एक हजार रुपये के नोट पेट्रोल पंप पर दे रहे थे. खास कर ग्रामीण इलाकों में पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने की चर्चा होती रही. बरतन बेचनेवाले पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तो उसने बताया कि एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद होने से आज बिक्री कम हुई. मात्र 1000 रुपये के बरतन बेचे गये. पेट्रोल पंपों पर भी खुदरा नहीं होने के कारण पेट्रोल भरानेवाले लोगों को परेशानी हो रही थी.
हालांकि पेट्रोल पंप के मालिक ने बताया कि एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट लिये जा रहे हैं. खुदरा के अभाव में पेट्रोल भराने वाले लोगों को पंप के पास इंतजार करना पड़ा. बस स्टैंड में भी पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट लिये जा रहे थे. पान गुमटी से लेकर कई जगहों पर इसकी चर्चा होती रही. दूसरी ओर बैंक और एटीएम बंद रहने से भी आम लोगों को परेशानी हुई. साप्ताहिक बुध बाजार बनासो में भी नोट बंद होने का प्रभाव दिखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










