युवा प्रतिभा को प्रमोट करती है फिल्म सबरंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

दिसंबर में रिलीज होगी फिल्म चौपारण के बेंदुआरा गांव के हैं निर्देशक निरंजन भारती स्पैनिश अभिनेत्री सोनिया लिनारेस अहम भूमिका में हजारीबाग : चौपारण प्रखंड के बेंदुआरा गांव के निर्देशक निरंजन भारती की फिल्म सबरंग दिसंबर में सिनेमा हॉल में धूम मचानेवाली है. फिल्म सबरंग उत्तम फिल्मस कृति इंटरटेनमेंट और राज वर्मा कंपनी के बैनर […]
विज्ञापन
दिसंबर में रिलीज होगी फिल्म
चौपारण के बेंदुआरा गांव के हैं निर्देशक निरंजन भारती
स्पैनिश अभिनेत्री सोनिया लिनारेस अहम भूमिका में
हजारीबाग : चौपारण प्रखंड के बेंदुआरा गांव के निर्देशक निरंजन भारती की फिल्म सबरंग दिसंबर में सिनेमा हॉल में धूम मचानेवाली है. फिल्म सबरंग उत्तम फिल्मस कृति इंटरटेनमेंट और राज वर्मा कंपनी के बैनर तले बन रही है. फिल्म पांच साल से लेकर 70 साल तक के दर्शकों का मनोरंजन करेगी. उक्त बातें प्रेस वार्ता में निर्माता रमेश प्रसाद गुप्ता ने कही. उन्होंने कहा कि यह फिल्म युवा प्रतिभा को देश के विकास को जोड़ने पर आधारित है. एनआरआइ बनकर पैसे कमाने के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है. युवाओं को फिल्म प्रेरित करेगी. फिल्म में स्पैनिश अभिनेत्री सोनिया लिनारेस ने अहम भूमिका निभायी है.
यह फिल्म निरंजन भारती के बारह साल के परिश्रम का फल है. फिल्म के निर्माता रमेश प्रसाद गुप्ता हैं. उन्होंने कहा कि आज हमारे राज्य में काफी प्रतिभा है, बस उसे निखारने की जरूरत है. मौके पर संगीतकार राज वर्मा, समाजसेवी सुनील कुमार, कैलाश साव, ईश्वर गुप्ता, डीओपी सत्यपाल सिंह, कोरियोग्राफर राज राय, गीतकार धनंजय भट्ट, स्टारकास्ट जीत राय सिंह, विपिन पाणिग्राही, एकांश भारद्वाज, खुशी दुबे, सनाया शर्मा, रणजीत कुमार, रंजीत कुमार साव, दिलेश्वर प्रसाद गुप्ता, अनुपम प्रसाद गुप्ता एवं भुवनेश्वर साहू मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










