ईसाई बने दो लोगों ने स्वीकार किया हिंदू धर्म

Published at :10 Nov 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
ईसाई बने दो लोगों ने स्वीकार किया हिंदू धर्म

बरही. हिंदू धर्म छोड़ कर ईसाई धर्म अपनाने वाले स्थानीय चार लोगों के खिलाफ हिंदू संगठनों ने हंगामा किया. संगठन के लोगों ने उनके घर जा कर उन पर हिंदू धर्म में वापस आने के लिए दबाव बनाया. दबाव पर वे लोग हिंदू धर्म में फिर से वापस आना स्वीकार कर लिया. इसके बाद संगठन […]

विज्ञापन
बरही. हिंदू धर्म छोड़ कर ईसाई धर्म अपनाने वाले स्थानीय चार लोगों के खिलाफ हिंदू संगठनों ने हंगामा किया. संगठन के लोगों ने उनके घर जा कर उन पर हिंदू धर्म में वापस आने के लिए दबाव बनाया. दबाव पर वे लोग हिंदू धर्म में फिर से वापस आना स्वीकार कर लिया. इसके बाद संगठन के लोग दो लोग, राजू साव व गणेश कुमार केशरी उर्फ भोला को बरही थाना ले गये.
यहां दोनों लोगों से संगठन के लोगों ने लिखित आवेदन दिलवाया. आवेदन में राजू साव व गणेश कुमार केसरी उर्फ भोला ने लिखा है कि उन्होंने हिंदू धर्म छोड़ कर ईसाई धर्म अपना लिया था. अब वे पुन: अपने हिंदू धर्म में वापस आ गये हैं. मौके पर हिंदू संगठन के गुरुदेव गुप्ता, चंदन साव, मनीष विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola