बरकट्ठा हाट बाजार का कारोबार प्रभावित

Published at :10 Nov 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
बरकट्ठा हाट बाजार का कारोबार प्रभावित

बरकट्ठा : बरकट्ठा प्रखंड के मार्केट व हाट बाजारों में आये लोगों को बुधवार को काफी परेशानी हुई. दुकानदारों ने 500 और 1000 रुपये के नोट लेने से इनकार कर दिया. इससे बरकट्ठा के लोगों को काफी परेशानी हुई. दुकानदारों ने 10, 20 आैर 50 रुपये के सामान खरीदने पर बड़े नोट नहीं लिये. लोग […]

विज्ञापन
बरकट्ठा : बरकट्ठा प्रखंड के मार्केट व हाट बाजारों में आये लोगों को बुधवार को काफी परेशानी हुई. दुकानदारों ने 500 और 1000 रुपये के नोट लेने से इनकार कर दिया. इससे बरकट्ठा के लोगों को काफी परेशानी हुई. दुकानदारों ने 10, 20 आैर 50 रुपये के सामान खरीदने पर बड़े नोट नहीं लिये. लोग रुपये को लेकर इधर-उधर भटकते रहे. बाजार में 100, 20, 50, 10 के रुपये कम मिले.
रुपये नहीं मिलने से कई लोग दूर-दराज नहीं जा सके. बरकट्ठा के सभी पेट्रोल पंपों पर मोटरसाइकिल और छोटी गाड़ियों में तेल भराने के लिए लंबी लाइन लगी रही. शादी की खरीदारी करने आये लोगों को भी काफी परेशानी हुई. सभी जेवर प्रतिष्ठानों में बड़े नोट से ज्वेलर्स की खरीदारी करने के लिए काफी भीड़ रही. बुधवार को सभी बैंक और डाकघर के बंद रहने से लोग अपने बड़े नोटों को बदल नहीं पाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola