स्थापना दिवस को लेकर आज से खेलकूद

हजारीबाग : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हजारीबाग में खेलकूद प्रतियोगिता नौ एवं 10 नवंबर को होगी. इस संबंध में खेल पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न खेल संघ एवं संगठनों के बीच बैठक हुई. नौ एवं 10 नवंबर को कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न प्रकार के […]
हजारीबाग : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हजारीबाग में खेलकूद प्रतियोगिता नौ एवं 10 नवंबर को होगी. इस संबंध में खेल पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न खेल संघ एवं संगठनों के बीच बैठक हुई. नौ एवं 10 नवंबर को कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न प्रकार के खेलकूद होंगे. इसमें अंडर-14 एवं अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे. फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी का मुकाबला न्यू स्टेडियम में होगा. एथलेटिक्स के सभी कार्यक्रम कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में होंगे. इसमें 100 मीटर, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक शामिल हैं. भाग लेनेवाले खिलाड़ियों को नौ नवंबर को 8.30 बजे कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में उपस्थित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










