तालाब में गिरा मोबाइल ढूंढने में दो बच्चे डूबे, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Nov 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

केरेडारी : प्रखंड के कुम्हरा बेंगवरी गांव स्थित जीरवा तालाब में गिरे मोबाइल फोन को ढूंढ़ने के चक्कर में सोमवार को आदित्य कुमार (12) व रोहित कुमार (15) की मौत हो गयी. मृतक आदित्य केरेडारी के कुम्हरा बेंगवरी निवासी मनोज कुमार का पुत्र था, जबकि रोहित चतरा का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया िक सोमवार […]
विज्ञापन
केरेडारी : प्रखंड के कुम्हरा बेंगवरी गांव स्थित जीरवा तालाब में गिरे मोबाइल फोन को ढूंढ़ने के चक्कर में सोमवार को आदित्य कुमार (12) व रोहित कुमार (15) की मौत हो गयी. मृतक आदित्य केरेडारी के कुम्हरा बेंगवरी निवासी मनोज कुमार का पुत्र था, जबकि रोहित चतरा का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया िक सोमवार को शौच के लिए तालाब गये रोहित का मोबाइल फोन पानी में गिर गया. रोहित ने आदित्य को यह बात बतायी. इसके बाद दोनों मोबाइल फोन ढूंढने के क्रम में तालाब में डूब गये और उनकी मौत हो गयी. काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाले गये. ग्रामीणों ने बताया कि होटल संचालक मनोज महतो सपरिवार छठ मनाने कटकमदाग (हजारीबाग) से गांव आये थे. वह अपने साथ होटल में काम करनेवाले नौकर रोहित को भी गांव लाये थे.
दोपहर में दोनों शौच की बात कह तालाब किनारे गये थे. इसी क्रम में रोहित का मोबाइल फोन गिरा, जिसे ढूढने के चक्कर में दोनों की जान चली गयी. केरेडारी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










