सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है तिरंगा : आचार्य अमरेंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Nov 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : देश भर में ज्योतिष विद्या के लिए विख्यात आचार्य अमरेंद्र मिश्रा रांची एक्सप्रेस की मुहिम तिरंगा सम्मान यात्रा से जुड़ गये हैं. रांची एक्सप्रेस की रचनात्मक गतिविधियों से प्रभावित होकर जुड़ने के बाद उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा विखंडित भावनाओं को एक सूत्र में बांध कर राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करेगी. देश […]
विज्ञापन
हजारीबाग : देश भर में ज्योतिष विद्या के लिए विख्यात आचार्य अमरेंद्र मिश्रा रांची एक्सप्रेस की मुहिम तिरंगा सम्मान यात्रा से जुड़ गये हैं. रांची एक्सप्रेस की रचनात्मक गतिविधियों से प्रभावित होकर जुड़ने के बाद उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा विखंडित भावनाओं को एक सूत्र में बांध कर राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करेगी. देश में बढ़ते धर्मवाद, वर्गवाद एवं छद्म राष्ट्रवाद पर तल्ख होकर उन्होंने कहा कि देश को ऐसी स्थितियों से मजबूती से निबटना पड़ेगा और राष्ट्र के बहुआयामी विकास की दिशा में आगे बढ़ना पड़ेगा.
तिरंगा की सुंदर व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज ही नहीं अपितु भारतीय संविधान की सुंदरता भी है. जहां एक ओर केसरिया हिंदुत्व को परिभाषित करता है, वहीं क्रमश: सफेद क्रिश्चन और हरा इसलाम का प्रतीक है. चक्र की 24 तीलियों को जैन धर्म के तीर्थंकर और अशोक चक्र को बौद्ध धर्म का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह भारत की धर्मनिरपेक्ष छवि का अद्भुत दर्शन है. रांची एक्सप्रेस के सीएमडी सह समाजसेवी सुधांशु सुमन द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि घोर अर्थवादी युग में ऐसा विरले ही देखने को मिलता है कि अखबारी घराना भी जन सरोकारों को धरातल से उठाता है. उन्होंने रांची एक्सप्रेस की सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने की प्रतिबद्धता जतायी. श्री मिश्रा रांची एक्सप्रेस तिरंगा सम्मान यात्रा में अपने परिवार के तमाम सदस्यों के साथ जुड़े.
समाजसेवी सुधांशु सुमन ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आचार्य अमरेंद्र मिश्रा के जुड़ने से रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा की गतिविधियों को न सिर्फ बल मिलेगा, बल्कि तिरंगा सम्मान यात्रा समेत ग्राम एक्शन प्लान, वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों को नयी दिशा मिलेगी.
आचार्य अमरेंद्र मिश्रा के जुड़ने पर रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा के प्रदेश अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, पूर्व जिप अध्यक्ष सह संयोजक ब्रजकिशोर जायसवाल, जदयू के प्रदेश महासचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता, राकेश रंजन व अन्य ने खुशी जाहिर की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










