महागंगा आरती में उमड़े श्रद्धालु

Published at :08 Nov 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
महागंगा आरती में उमड़े श्रद्धालु

हजारीबाग : हजारीबाग में पहली बार चाणक्या आइएएस एकेडमी द्वारा महागंगा आरती का आयोजन छठ महापर्व पर झील परिसर में हुआ.रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद और सोमवार को उगते सूरज को अर्घ्य देने से पहले महागंगा आरती करायी गयी. महागंगा आरती पूजा वाराणसी के महापंडित पुरोहित धर्मराज, पुरोहित सौरभ तिवारी, […]

विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग में पहली बार चाणक्या आइएएस एकेडमी द्वारा महागंगा आरती का आयोजन छठ महापर्व पर झील परिसर में हुआ.रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद और सोमवार को उगते सूरज को अर्घ्य देने से पहले महागंगा आरती करायी गयी. महागंगा आरती पूजा वाराणसी के महापंडित पुरोहित धर्मराज, पुरोहित सौरभ तिवारी, पुरोहित कृष्णकांत चौबे, पुरोहित अभिषेक मिश्र,पुरोहित भुपेंद्र ने करायी.
उन्होंने कहा कि गंगा की आरती, जो दुर्लभ है. जिस आरती के दर्शन वेदमंत्रों के साथ पूजन एवं दिव्य झांकी, गंगा का दर्शन, स्पर्श, जलपान, गंगा स्नान का कीर्तन करनेवाले व्यक्ति अपने सैंकड़ों पीढ़ियों को पवित्र कर देता है. इसका आयोजन हजारीबाग में होना ही यहां के श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य की बात है. सौभाग्य का उदय होने पर ही ऐसे महाआरती में शामिल होने का मौका भी मिलता है लोगों को.
गंगा आरती में नागरिक उड्डयन मंत्री सह सांसद जयंत सिन्हा, विधायक मनीष जासवाल,पुनिता सिन्हा, विनय मिश्र, रीमा मिश्र, गौतम सागर राणा, नगर निगम अध्यक्ष अंजली कुमारी, राजकुमार उदयभान नारायण सिंह, नगर निगम उपाध्यक्ष आन्नद देव, बटेश्वर मेहता, भैया अभिमंयू प्रसाद, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राचार्य डॉ बलेश्वर राम, संजय तिवारी, डॉ प्रह्लाद, अरविंद कुमार, इरफान अहमद, विकास कुमार, मनोज गोयल, राजीव प्रसाद, सुमन कुमार पप्पू , टुनू गोप, आकाश सुबोध के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा और विधायक मनीष जायसवाल ने कहा – नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि इस तरह का आयोजन काफी सराहनीय है. यहां के श्रद्धालुओं को गंगा आरती में शामिल होने का मौका मिला. इसके लिए चाणक्या आइएएस के विनय मिश्र, रीमा मिश्र को बधाई देता हूं. आने वाले वर्ष में ओर भव्य गंगा आरती का आयोजन कराया जायेगा. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व पर गंगा आरती होना यहां के श्रद्धालुओं के लिए गर्व की बात है. लोक आस्था के महापर्व छठ की बधाई भी लोगों को दी.
महागंगा आरती कराने का उद्देश्य- चाणक्या आइएएस एकेडमी ने गंगा महाआरती करायी. वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा, रीमा मिश्रा ने कहा कि इसका उद्देश्य था कि समाज में शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति का भी विकास हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola