प्रदूषण से मुक्ति के लिए गैस चूल्हा जरूरी

Published at :04 Nov 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
प्रदूषण से मुक्ति के लिए गैस चूल्हा जरूरी

बरही : तिरुपति भारत गैस एजेंसी बरही में गुरुवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त चूल्हा व गैस सिलिंडर का वितरण किया गया. शुभारंभ विधायक मनोज कुमार यादव व बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद ने किया. 87 महिला लाभुकों को गैस चूल्हा व सिलिंडर वितरित किया. उन्होंने नि:शुल्क वितरण के लिए झारखंड सरकार की […]

विज्ञापन
बरही : तिरुपति भारत गैस एजेंसी बरही में गुरुवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त चूल्हा व गैस सिलिंडर का वितरण किया गया. शुभारंभ विधायक मनोज कुमार यादव व बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद ने किया. 87 महिला लाभुकों को गैस चूल्हा व सिलिंडर वितरित किया. उन्होंने नि:शुल्क वितरण के लिए झारखंड सरकार की भी सराहना की.
एसडीओ मो शब्बीर अहमद ने कहा कि प्रदूषण से मुक्ति के लिए गैस चूल्हा जरूरी है. तिरुपति भारत गैस एजेंसी को 1800 वीपीएल परिवार को मुफ्त चूल्हा व गैस सिलिंडर देना है. मौके पर तिरुपति गैस एजेंसी के संचालक उमेश ठाकुर, सीओ संजय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कतरियार, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, प्रमुख मंजू देवी, उपप्रमुख सिकंदर राना सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola