पंचायत सेवक, कर्मचारी निलंबित

Published at :04 Nov 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत सेवक, कर्मचारी निलंबित

बिरहोरों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण बरकट्ठा : जिला प्रशासन की ओर से बरकट्ठा के बदाही बिरहोर कॉलोनी में गुरुवार को विशेष शिविर लगाया गया. इसमें हजारीबाग डीडीसी राजेश पाठक, बरही एसडीओ शब्बीर अहमद,जिला कल्याण पदाधिकारी रतीश सिंह ठाकुर एवं जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर उपस्थित थे़ डीडीसी ने बिरहोर परिवार के सदस्यों […]

विज्ञापन
बिरहोरों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण
बरकट्ठा : जिला प्रशासन की ओर से बरकट्ठा के बदाही बिरहोर कॉलोनी में गुरुवार को विशेष शिविर लगाया गया. इसमें हजारीबाग डीडीसी राजेश पाठक, बरही एसडीओ शब्बीर अहमद,जिला कल्याण पदाधिकारी रतीश सिंह ठाकुर एवं जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर उपस्थित थे़
डीडीसी ने बिरहोर परिवार के सदस्यों के बीच एक एक साड़ी, बाल्टी जग, फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया़ कल्याण पदाधिकारी ने प्राधानाध्यापक जयप्रकाश मेहता की उपस्थिति में 41 छात्रों के बीच स्कूल पोशाक का वितरण किया़ दिव्यांग गुड़िया बिरहोरिन को जिला स्वास्थ्य विभाग से एक ट्राइसाइकिल दी गयी.
इसी तरह एसडीओ शब्बीर अहमद ने 28 लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन की स्वीकृति दी. डीडीसी ने बिरहोर कॉलोनी क्षेत्र में 14 वें वित्तीय आयोग मद से चार स्ट्रीट सोलर लाइट लगाने तथा टोला में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र का सृजन करते हुए सेविका पद के लिए चंपा बिरहोरिन पति तेजो बिरहोर को मनोनीत किया. शिविर में बिरसा आवास योजना के तहत सभी भवन को मरम्मत कराने तथा पांच नये भवन बनाने का प्रस्ताव लिया गया़ उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बुधवार को भ्रमण के दौरान अधूरे पड़े निर्माणाधीन भवन को देख कर उसकी गुणवत्ता की जांच प्रशिक्षु आइएएस रामनिवास यादव से कराने का आदेश दिया.
डीडीसी ने शिविर में अनुपस्थित रहने वाले पंचायत सेवक धानेश्वर प्रसाद एवं कर्मचारी अविनाश कुमार को निलंबित तथा रोजगार सेवक मुकेश कुमार को बरखास्त कर दिया. साथ ही बरकट्ठा अस्पताल की अनुपस्थित रहने वाली महिला चिकित्सक डॉ जेसिका डींग से स्पष्टीकरण मांगते हुए सरकार से कार्रवाई के लिए लिखा गया़ एसडीओ ने बताया कि शुक्रवार चार नवंबर को सीआरसी के तहत जिला खनन विभाग की ओर से बिरहोर परिवारों के सदस्यों को दरी एवं बरतन दिया जायेगा.
मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिरहोरों की स्वास्थ्य जांच, बैंक खाते एवं आधार कार्ड बनाये गये़ शिविर में प्रखंड प्रमुख रामलखन मेहता, बीडीओ जयप्रकाश नारायण, सीओ मनोज तिवारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनीकांत, बीइइयो शैलेन्द्र कुमार, मुखिया रघुनाथ सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधि केदार साव, एमओ श्रीनिवास सिंह आदि लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola