सोहन अध्यक्ष, सुनीता सचिव बनीं

Published at :04 Nov 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
सोहन अध्यक्ष, सुनीता सचिव बनीं

बड़कागांव. केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव प्रखंड स्तरीय चुनाव हरली विवाह मंडप परिसर में चुनाव प्रभारी सह मुखिया महेंद्र महतो की देखरेख में की गयी. अध्यक्ष सोहन लाल मेहता, सचिव सुनीता देवी एवं कोषाध्यक्ष सबुर महतो निर्वाचित घोषित किये गये. निर्वाचित पदाधिकारियों को बतौर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, टुकेश्वर प्रसाद समेत तमाम अतिथियों द्वारा […]

विज्ञापन
बड़कागांव. केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव प्रखंड स्तरीय चुनाव हरली विवाह मंडप परिसर में चुनाव प्रभारी सह मुखिया महेंद्र महतो की देखरेख में की गयी. अध्यक्ष सोहन लाल मेहता, सचिव सुनीता देवी एवं कोषाध्यक्ष सबुर महतो निर्वाचित घोषित किये गये.
निर्वाचित पदाधिकारियों को बतौर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, टुकेश्वर प्रसाद समेत तमाम अतिथियों द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया. साथ ही साथ लोकनाथ महतो द्वारा शपथ दिलाकर समाज के प्रति समर्पण की भावना जगाया गया.
मौके पर हाकिम चंद महतो, बटेश्वर मेहता, देवेन्द्र कुशवाहा, जिप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, मुकुटधारी महतो, प्रोफेसर लालदेव महतो, तिलानाथ महतो, मुखिया अशोक महतो, भीखन महतो, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार, बासमती देवी, प्राचार्य रामसेवक महतो, प्रोफेसर ज्योति जलधर, झमन प्रसाद, जय नारायण प्रसाद, त्रिवेणी महतो, संतोष दांगी, श्रीकांत निराला, ललिता देवी समेत सैकड़ो समाज के प्रबुद्घगण मौजूद थे.
अध्यक्ष पद के लिए सोहनलाल को कुल 76 मत, उपेन्द्र प्रसाद को 16, अनिरुद्घ कुमार को 11, रद्द 1 मत, सचिव पद में सुनिता देवी को 66, अजय ना प्रसाद को 32, देवेंद्र प्रसाद को 15, रद्द 1 मत, कोषाध्यक्ष पद में सबुर महतो को 46, खेला लाल महतो को 27, सत्या नन्द प्रसाद को 26 एवं रद्द 5 मत हुए. कुल 105 मतदाता मे 104 मतदाता ने मतदान किया. कुशवाहा समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोहनलाल मेहता 2008 में 20 सूत्री अध्यक्ष रह चुके है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola