एसडीओ ने प्रभार ग्रहण किया

Published at :03 Nov 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने प्रभार ग्रहण किया

हजारीबाग : सदर के नये एसडीओ शशिरंजन ने बुधवार को अनुज कुमार प्रसाद से पदभार ग्र्रहण किया. वह 2014 के आइएएस कैडर के पदाधिकारी हैं. नये एसडीओ ने अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था, भूमि विवाद का प्रत्येक सप्ताह कोर्ट के माध्यम निष्पादन एवं क्षेत्र भ्रमण की बात कही. उन्होंने कहा कि जनता की कल्याणकारी योजना […]

विज्ञापन
हजारीबाग : सदर के नये एसडीओ शशिरंजन ने बुधवार को अनुज कुमार प्रसाद से पदभार ग्र्रहण किया. वह 2014 के आइएएस कैडर के पदाधिकारी हैं. नये एसडीओ ने अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था, भूमि विवाद का प्रत्येक सप्ताह कोर्ट के माध्यम निष्पादन एवं क्षेत्र भ्रमण की बात कही. उन्होंने कहा कि जनता की कल्याणकारी योजना जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए वह प्रयासरत रहेंगे. उन्होंने कहा कि छठ पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने का प्रयास होगा. छठ घाटों का निरीक्षण किया जायेगा.
..और बगैर परिचय घुमते रहे एसडीओ: नये सदर एसडीओ शशिरंजन बुधवार को आम आदमी की तरह एसडीओ कार्यालय में घुमते रहे. काफी देर तक एसडीओ कार्यालय के बाहर रहे और कर्मचारियों के कार्यों की कार्यशैली देखते रहे. वह उनके लोगों से मिलने एवं बात करने के तरीके का अध्ययन करते रहे. एसडीओ कार्यालय से संबंधित विभिन्न विभागों में होनेवाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों का निरीक्षण किया. कोई भी कार्यरत कर्मचारी नये एसडीओ को पहचान नहीं पाये. बाद में उनका परिचय पूर्व एसडीओ अनुज कुमार प्रसाद ने कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola