बरही में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Nov 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

बरही : दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की को हिरासत में लिये जाने को लेकर बरही के कांग्रेसियों ने बुधवार को बरही थाना जाकर विरोध प्रदर्शन किया व गिरफ्तारी दी़ वे राहुल गांधी जिंदाबाद, मोदी सरकार मुर्दाबाद..के नारे लगा रहे थे. सभी सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन देने की भी मांग कर रहे […]
विज्ञापन
बरही : दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की को हिरासत में लिये जाने को लेकर बरही के कांग्रेसियों ने बुधवार को बरही थाना जाकर विरोध प्रदर्शन किया व गिरफ्तारी दी़ वे राहुल गांधी जिंदाबाद, मोदी सरकार मुर्दाबाद..के नारे लगा रहे थे.
सभी सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन देने की भी मांग कर रहे थे. गिरफ्तारी देनेवालों में विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल रजा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय दुबे, राजेंद्र कुशवाहा, मो युसूफ, मो क्यूम, टेकलाल यादव सहित लगभग 100 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे. बाद में सभी को रिहा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










