रात में भी होगी शहर की सफाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Nov 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर हजारीबाग प्रशासन की तैयारी शुरू हजारीबाग : छठ महापर्व को लेकर हजारीबाग शहर में दिन के अलावा अब रात में भी साफ-सफाई का काम किया जायेगा. डीसी रवि शंकर शुक्ल के निर्देश पर बुधवार की रात्रि से सफाई शुरू हो जायेगी. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से नगर निगम को […]
विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर हजारीबाग प्रशासन की तैयारी शुरू
हजारीबाग : छठ महापर्व को लेकर हजारीबाग शहर में दिन के अलावा अब रात में भी साफ-सफाई का काम किया जायेगा. डीसी रवि शंकर शुक्ल के निर्देश पर बुधवार की रात्रि से सफाई शुरू हो जायेगी. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से नगर निगम को 12 ट्रैक्टर और दो जेसीबी मशीन उपलब्ध करायी गयी है.
कार्यपालक पदाधिकारी कुमुद झा ने बताया कि बुधवार से रात 10 बजे से एक बजे रात शहर की साफ-सफाई होगी. इसमें नगर निगम के सफाईकर्मी शामिल रहेंगे. इस काम में कुल 17 ट्रैक्टरों और तीन जेसीबी मशीन का उपयोग होगा. इन्होंने कहा कि दिन में ट्रैफिक के कारण जगह-जगह सफाई कार्य नहीं हो पाती है. रात में सफाई से लोगों को परेशानी नहीं होगी. अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी कुमुद झा करेंगे. शहर में प्राथमिकता के तौर पर सभी छठ घाटों तक जानेवाले मार्गों की सफाई होगी.
डीसी ने किया 15 टीमों का गठन: इधर, शहर के सभी छठ घाटों में सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था के लिए डीसी ने 15 टीमों का गठन किया है. प्रत्येक छठ घाट में एक वरीय पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. छठ घाटों की सफाई से संबंधित रिपोर्ट प्रतिदिन डीसी को सौंपने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










