बच्चों के बीच प्रतियोगिता

Published at :02 Nov 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के बीच प्रतियोगिता

हजारीबाग : जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके में श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना परंपरागत ढंग से की गयी.शहर के बिहारी दुर्गा मंडप में श्री चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से वार्षिकोत्सव मनाया गया. इस दौरान अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, महामंत्री अशोक कुमार सिन्हा, विधायक मनीष जायसवाल समेत पूजा समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य […]

विज्ञापन

हजारीबाग : जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके में श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना परंपरागत ढंग से की गयी.शहर के बिहारी दुर्गा मंडप में श्री चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से वार्षिकोत्सव मनाया गया. इस दौरान अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, महामंत्री अशोक कुमार सिन्हा, विधायक मनीष जायसवाल समेत पूजा समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य पूजा समारोह में शामिल हुए. यहां आरती व प्रसाद का वितरण हुआ. वहीं बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजन किया गया. बाद में पुरस्कार का वितरण किया गया.

चित्रगुप्त मंदिर में पूजा-अर्चना: चित्रगुप्त पूजा समिति छठ तालाब की ओर से चित्रगुप्त मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी. वहीं बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

संजय बक्शी, ब्रजेश सहाय, बॉबी, महेश सिन्हा, मुक्तेश्वर प्रसाद, नन्हे, राकेश रंजन, सुनील सिन्हा समेत समाज के सभी लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई.

संध्या आरती में जुटे लोग: चित्रगुप्त पूजा समिति ओकनी तालाब की ओर से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन हुआ. संध्या आरती एवं प्रसाद का वितरण में समाज के सभी लोग भाग लिए.

अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष रवि सिन्हा, कुमार संदीप, रीतेश कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, अमरदीप कुमार सिन्हा और चित्रांश परिवार के सभी लोग पूजा-अर्चना में शामिल हुए. इधर, चित्रगुप्त पूजा समिति कालीबाडी रोड में भी चित्रांश परिवार की ओर से कलम-दवात की पूजा के साथ चित्रगुप्त महाराज की पूजा की गयी. नागेंद्र प्रसाद, अरविंद कुमार, आशीष कुमार, अमन व विजय समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola