केरेडारी में विद्युत सब स्टेशन का काम अपराधियों ने बंद कराया

Published at :23 Sep 2016 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
केरेडारी में विद्युत सब स्टेशन का काम अपराधियों ने बंद कराया

केरेडारी : हजारीबाग जिले के केरेडारी में आज विद्युत सब स्टेशन कार्य को अपराधियों ने बंद करवा दिया. केरेडारी एनटीपीसी के द्वारा केरेडारी के पगार स्थित सोतिया नाला के पास बन रहे विद्युत सब स्टेशन में चार हथियार बंद अपराधी बाइक से आये और ठेकेदार व काम कर रहेमजदूर के साथ मारपीट व बदसलूकीकी.अपराधियों ने […]

विज्ञापन

केरेडारी : हजारीबाग जिले के केरेडारी में आज विद्युत सब स्टेशन कार्य को अपराधियों ने बंद करवा दिया. केरेडारी एनटीपीसी के द्वारा केरेडारी के पगार स्थित सोतिया नाला के पास बन रहे विद्युत सब स्टेशन में चार हथियार बंद अपराधी बाइक से आये और ठेकेदार व काम कर रहेमजदूर के साथ मारपीट व बदसलूकीकी.अपराधियों ने मजदूरों कोपीट कर काम बंद करने का धमकी दी.अपराधी काम बना कर चलते बने. वहीं खबर लिखे जाने तक ठेकेदार ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी. मामला शुक्रवार दोपहर का है. थाना प्रभारी सुदामा कुमार ने इस संबंध में पूछे जाने पर जानकारी नहीं होने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola