ePaper

योजना बनाओ अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री कर रहे हैं गावों का दौरा

Updated at : 22 Jan 2016 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
योजना बनाओ अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री कर रहे हैं गावों का दौरा

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास योजना बनाओ अभियान को लेकर कई गांवों का दौर कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया की समाज के हर वर्ग को योजना बनाओ अभियान में शामिल होना होगा. इसी उद्देश्य को लेकर आज हजारीबाग के कण्डसार पंचायत पहुंचा. उन्होंने बैठक की दो तस्वीरें भी पोस्ट की. सरकार […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास योजना बनाओ अभियान को लेकर कई गांवों का दौर कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया की समाज के हर वर्ग को योजना बनाओ अभियान में शामिल होना होगा. इसी उद्देश्य को लेकर आज हजारीबाग के कण्डसार पंचायत पहुंचा. उन्होंने बैठक की दो तस्वीरें भी पोस्ट की.

सरकार यह कोशिश कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें अपनी राय दे सकें ताकि किसानों के हित में योजना बनायी जा सके जिससे किसानों को लाभ हो. सरकार में कई विभागों के मंत्री भी इस योजना को सफल बनाने में लगे हैं और गांवों का दौरा कर रहे हैं दूसरी तरफ झारखंड सरकार वेबसाइट के माध्यम से भी लोगों से राय ले रही है.
राज्य के कई जिलो में योजना बनाओं अभियान को सफल बनाने की कोशिश की जा रही है. सरकार योजना बनाने के लिए आम लोगों की राय को महत्व दे रही है पहले योजना बनाने के लिए सरकार सीमित लोगों की टीम बनाती थी जो बैठकर यह फैसला लेते थे कि किस तरह की योजना बनायी जानी चाहिए. अब सरकार के इस कदम से आम लोगों को भी अपनी बात रखने का मौका मिल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola