सभी 36 वार्डों में बनेगी वार्ड समिति

Updated:
विज्ञापन
सभी 36 वार्डों में बनेगी वार्ड समिति

पार्षद होंगे अध्यक्ष, समिति साफ-सफाई, पानी और लाइट व्यवस्था की करेगी निगरानी

विज्ञापन

हजारीबाग. नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर सोमवार को निगम सभागार में जोनल अध्यक्ष के साथ बैठक हुई. अध्यक्षता सहायक नगर आयुक्त सह नगर पालिका सचिव बिपिन कुमार ने की. बैठक में झारखंड नगरपालिका अधिनियम की धारा-34 के आलोक में प्रत्येक वार्ड में वार्ड समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया. यह कमेटी नगर निगम के सभी 36 वार्डों में पहली बार गठित की जायेगी. गठित वार्ड समिति में संबंधित वार्ड पार्षद अध्यक्ष और निगम के कर्मी व पदाधिकारी पदेन सचिव होंगे. इसके अलावा समिति में आठ से 12 सदस्य शामिल होंगे. नगर निगम और वार्ड के बीच समन्वय बनाकर विकास कार्य और समस्या के समाधान में समिति अपनी भूमिका निभायेगी. वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर योजना का चयन कर समिति निगम को भेजेगी. समिति अपने वार्ड में साफ-सफाई, लाइट, पानी समेत अन्य सुविधाओं की भी निगरानी व योजना तैयार करेगी. बैठक में नगर प्रबंधक उपेंद्र कुमार, संतोष कुमार, प्रीतम कुमार सिंह एवं सतीश कुमार, जोनल अध्यक्ष पार्षद विजय प्रसाद, बैद्यनाथ राम, विकास कुमार यादव, रूपाली कुमारी, मिताली रश्मि, दीप रंजन और मो मुस्तकिम शामिल थे. समिति में कौन-होंगे शामिल वार्ड समिति का गठन आम सभा आयोजित कर की जायेगी. इस समिति में पार्षद अध्यक्ष और निगम कर्मी पदेन सचिव होंगे. इसके अलावा वार्ड में दो बूथ पर एक सदस्य चुने जायेंगे. वार्ड में दो से पांच सभा प्रतिनिधि नामित होंगे. आमसभा द्वारा मनोनीत पंजीकृत, कल्याण संगठन, एनजीओ, व्यवसायिक वर्ग के प्रतिनिधि से तीन सदस्य चुने जायेंगे. अनुसूचित जाति, जनजाति का मनोनीत प्रतिनिधि में दो सदस्य होंगे. अल्पसंख्यक से एक सदस्य बनाये जायेंगे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola