वाहन ने मजदूर को चपेट में लिया, मौत
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

जीटी रोड पर करियातपुर के पास दुर्घटना
विज्ञापन
बरही. जीटी रोड पर करियातपुर के पास एक वाहन ने एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान करियातपुर निवासी प्रदीप केसरी के रूप में हुई है. घटना रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की है. मृतक मजदूर था. वह किसी गांव से काम करके घर जा रहा था. सूचना मिलने पर बरही थाना की पुलिस ने शव का बरही अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद मृतक के परिवार के लोग सदमे में हैं.
केरेडारी पंचायत भवन में कल यक्ष्मा जांच शिविर
केरेडारी. स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में केरेडारी पंचायत भवन में 13 मई को यक्ष्मा रोग उन्मूलन के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन होगा. शिविर में यक्ष्मा के लक्षण पाये जाने पर एक्सरे, निशुल्क जांच और मुफ्त दवा दी जायेगी. यह कार्यक्रम 100 दिन तक चलेगा. टीबी उन्मूलन के तहत प्रखंड के कई गांवों में शिविर लगाया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य प्रखंड को टीबी मुक्त बनाना है. इसकी जानकारी सुरेश साव ने दी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










