ठगी कर एटीएम से निकाले 11 हजार

ठगी कर एटीएम से निकाले 11 हजार बड़कागांव. प्रखंड के खराटी गांव निवासी गिरधारी प्रजापति के आइडीबीआइ बैंक के एटीएम से 11 हजार रुपये निकाल लिये गये. मामले को लेकर भुक्तभोगी ने थाना में शिकायत दर्ज कराया है. गिरधारी प्रजापति से पूछा गया तो बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के मोबाइल से फोन आया. कहा […]
ठगी कर एटीएम से निकाले 11 हजार बड़कागांव. प्रखंड के खराटी गांव निवासी गिरधारी प्रजापति के आइडीबीआइ बैंक के एटीएम से 11 हजार रुपये निकाल लिये गये. मामले को लेकर भुक्तभोगी ने थाना में शिकायत दर्ज कराया है. गिरधारी प्रजापति से पूछा गया तो बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के मोबाइल से फोन आया. कहा कि आपका एटीएम नंबर नया मिलेगा. इसलिए आप अपना पिन नंबर बताये. मैंने बता दिया. उसके बाद जब मैं बैंक गया तो देखा कि खाते से 11 हजार रुपये की निकासी हुई है. इस बात पर थाना प्रभारी ने लोगों से अपील किया कि किसी का फोन आये उसे खाता की जानकारी नहीं दे, ताकि कोई आपसे धोखाधड़ी नहीं कर पाये. पुलिस मामले की जांच कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










