लावालौंग में पांच किलो का सिलिंडर बम बरामद

लावालौंग में पांच किलो का सिलिंडर बम बरामद – चतरा-लावालौंग पथ पर रतनाग मोड़ से मिला- पोलिंग व पुलिस पार्टी को निशाना बनाने की नक्सलियाें की याेजना थीफोटो- लावालौंग 7 में विस्फोट के बाद बम स्कॉट डॉग के साथ सीआरपीएफ के जवान, 8 में घटनास्थल पर मौजूद सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा अमन कुमार व 9 […]
लावालौंग में पांच किलो का सिलिंडर बम बरामद – चतरा-लावालौंग पथ पर रतनाग मोड़ से मिला- पोलिंग व पुलिस पार्टी को निशाना बनाने की नक्सलियाें की याेजना थीफोटो- लावालौंग 7 में विस्फोट के बाद बम स्कॉट डॉग के साथ सीआरपीएफ के जवान, 8 में घटनास्थल पर मौजूद सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा अमन कुमार व 9 में सड़क में लगा बमलावालौंग (चतरा). पुलिस ने गुरुवार को चतरा-लावालौंग पथ पर रतनाग मोड़ के पास से पांच किलो का सिलिंडर बम बरामद किया़ सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते ने मौक पर पहुंच कर बम को निष्क्रिय कर दिया़ सीआरपीएफ की लावालौंग एफ कंपनी के सहायक कमांडेंट अमन कुमार ने बताया कि पोलिंग व पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने बम प्लांट किया था़ पथ की जांच डॉग स्क्वायड से करायी गयी़ इस क्रम में बम का पता चला. श्री कुमार ने कहा कि बम फटने से काफी नुकसान होता़ मालूम हाे कि लावालौंग के रतनाग में मतदान केंद्र बनाया गया है़ मतदानकर्मी इसी रास्ते से मतदान कराने जानेवाले थे़ इसके पूर्व जवानों ने उक्त पथ को करीब तीन घंटे तक सील कर दिया था़ राहगीरों के आने-जाने पर रोक लगा दी गयी थी़ मौके पर झारखंड जगुआर व जिला बल के जवान मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










