24 लीटर बीयर के साथ दो शराब कारोबारी गिरफ्तार, बाइक जब्त

Author :YUVRAJ RATAN
Published by :YUVRAJ RATAN
Updated at :12 May 2026 2:03 PM
विज्ञापन
24 लीटर बीयर के साथ दो शराब कारोबारी गिरफ्तार, बाइक जब्त

Nawada News : गोविंदपुर में 24 लीटर बीयर के साथ दो शराब कारोबारी गिरफ्तार, बाइक जब्त

विज्ञापन

Nawada News (जावेद नजफ) : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बीच बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार थाना के एएसआई उमेश प्रसाद दलबल के साथ गश्ती पर थे. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि झारखंड की ओर से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम दुर्गा मंदिर के समीप पहुंची और बाजार की ओर आ रही बाइक को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान बाइक पर रखे बैग से 48 पीस किंगफिशर कैन बीयर बरामद किया गया, जिसकी कुल मात्रा करीब 24 लीटर बताई गई है. शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने बाइक समेत दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान नालंदा जिला के सोसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुख गांव निवासी रामबदन सिंह के 20 वर्षीय पुत्र शशिकांत कुमार तथा सत्येंद्र सिंह के 21 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है.

पुलिस को मिली गुप्त सूचना, रंगे हाथ धराए अपराधी

थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना मिलने के बाद एएसआई उमेश प्रसाद को दलबल के साथ कार्रवाई के लिए भेजा गया था. जांच के दौरान बाइक से 48 पीस किंगफिशर कैन बीयर बरामद हुई. पुलिस ने शराब, मोटरसाइकिल और दोनों युवकों को जब्त कर थाना लाया.
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. बुधवार को दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

Also Read : ‘दिशा’ की बैठक में पहुंचे जमुई सांसद, विकासात्मक योजनाओं की हुई समीक्षा

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola