तौल कर अनाज का उठाव व वितरण करें : एसडीओ

तौल कर अनाज का उठाव व वितरण करें : एसडीओ एसडीओ ने गिद्धौर व पत्थलगड्डा प्रखंड के डीलरों के साथ बैठक की, दिये कई निर्देश फोटो : गिद्धौर 1 में डीलरों के साथ बैठक करते एसडीओ़ गिद्धौर. प्रखंड कार्यालय स्थित पंचायत सभागार में सिमरिया एसडीओ मो मुमताज अली अहमद ने गिद्धौर व पत्थलगड्डा प्रखंड के […]
तौल कर अनाज का उठाव व वितरण करें : एसडीओ एसडीओ ने गिद्धौर व पत्थलगड्डा प्रखंड के डीलरों के साथ बैठक की, दिये कई निर्देश फोटो : गिद्धौर 1 में डीलरों के साथ बैठक करते एसडीओ़ गिद्धौर. प्रखंड कार्यालय स्थित पंचायत सभागार में सिमरिया एसडीओ मो मुमताज अली अहमद ने गिद्धौर व पत्थलगड्डा प्रखंड के डीलरों के साथ बैठक की़ बैठक में बीडीओ मनोज कुमार व सीओ सह दोनों प्रखंड के प्रभारी एमओ शिवशंकर पांडेय भी थे़ एसडीओ ने दोनों प्रखंड में राशन कार्ड को लेकर हो रहे हंगामे की जानकारी ली़ डीलरों से कहा कि सुखी-संपन्न वैसे लोग जिनका नाम अंत्योदय व बीपीएल से जोड़ा गया है, उन्हें अविलंब हटा कर जरूरतमंदों को योजना का लाभ दे़ं इसमें कोताही बरतने पर कार्रवाई की जायेगी़ प्रत्येक माह की 15 व 25 तारीख को वितरण दिवस सुनिश्चित करने का निर्देश दिया़ बीडीओ से इस दिन रोजगार सेवक अथवा काेई अन्य कर्मी को पीडीएस दुकान में उपस्थित रहने का निर्देश दिया़ कम राशन दिये जाने की शिकायत पर एसडीओ को डीलरों ने बताया कि गोदाम से ही कम अनाज मिलता है़ इस पर एसडीओ ने कहा कि गोदाम से तौल कर अनाज लें और सही मात्रा में लाभुकों के बीच वितरण करें. एसडीओ ने कहा कि दिसंबर माह से स्थानीय गोदामों से ही अनाज का उठाव करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










