वैशाली में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन
Hospital

अस्पताल पहुंची पुलिस की तस्वीर

Bihar Road Accident: वैशाली जिले के महनार स्टेशन रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद सीएचसी महनार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: (कृत्यानंद सिंह की रिपोर्ट) 

वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. घटना जिले के महनार स्टेशन रोड स्थित सुरहा टोला के पास की है. हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक की पहचान हसनपुर पटोरी निवासी अभय राय के रूप में हुई है, जो रामएकवाल राय के पुत्र थे. वहीं दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को घटना की सूचना दी गई.

दो लोग गंभीर रूप से घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल (सीएचसी) महनार भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया.

घायलों की हालत गंभीर

हादसे में अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान अनिल पासवान और मनोज पासवान के रूप में हुई है. अनिल पासवान देशराजपुर जंगलिया टोला के निवासी हैं, जबकि मनोज पासवान समस्तीपुर जिले के पटोरी के रहने वाले हैं. दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

अस्पताल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा

हादसे के बाद महनार सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे. गवाहों का आरोप है कि घायल मरीज लंबे समय तक एम्बुलेंस और ऑक्सीजन के इंतजार में तड़पते रहे. मौके पर मौजूद लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्था को लेकर नाराज जताई.

प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर इलाज और जरूरी सुविधाएं मिलतीं, तो शायद घायलों की स्थिति बेहतर हो सकती थी. लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से सीएचसी की व्यवस्था में तत्काल सुधार करने की मांग की है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read: बक्सर में शराब तस्करों का बड़ा खेल बेनकाब! ट्रक के सीक्रेट चेंबर से करोड़ों की विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन