परिणाम की चर्चा में सबसे ऊपर हिरोडीह व सतडीहा

Updated at :30 Nov 2015 9:08 PM
विज्ञापन
परिणाम की चर्चा में सबसे ऊपर हिरोडीह व सतडीहा

परिणाम की चर्चा में सबसे ऊपर हिरोडीह व सतडीहा सतडीहा से पूर्व जिप सदस्य व हिरोडीह से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लड़ा है मुखिया पद का चुनावजयनगर. प्रखंड में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुका है. परिणाम छह दिसंबर को घोषित होगा. प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी मेें बंद है. लेकिन हर कोई जोड़-घटाव कर अपनी जीत का […]

विज्ञापन

परिणाम की चर्चा में सबसे ऊपर हिरोडीह व सतडीहा सतडीहा से पूर्व जिप सदस्य व हिरोडीह से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लड़ा है मुखिया पद का चुनावजयनगर. प्रखंड में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुका है. परिणाम छह दिसंबर को घोषित होगा. प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी मेें बंद है. लेकिन हर कोई जोड़-घटाव कर अपनी जीत का समीकरण बैठा रहा है. प्रत्याशी, उनके समर्थक व आम मतदाता भी परिणाम का आकलन करने में जुटे हैं. चर्चा में सबसे ऊपर हिरोडीह व सतडीहा पंचायत है. यहां मुखिया पद के लिए हुए चुनाव की चर्चा जोरों पर है. उल्लेखनीय है कि सतडीहा पंचायत से पूर्व मुखिया सरिता देवी, पूर्व जिप सदस्य बासुदेव यादव, उनके भाई विनोद यादव, संजय चौधरी, इनके भाई अजय चौधरी, निशांत रजंन, इंद्रदेव यादव, रामप्रकाश यादव सहित कुल 16 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है. यहां से बासुदेव यादव के चुनाव लड़ने से मुकाबला रोचक हो गया है. इधर हिरोडीह पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े कांग्रेस अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव के कारण यह पंचायत भी चुनावी चर्चा में शामिल है. यहां से अन्य मुखिया प्रत्याशियों में पूर्व पंसस अर्जुन चौधरी, अधिवक्ता सतीश यादव, बैजनाथ यादव, अशोक यादव आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola