खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम

खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम 30 हैज 60- प्रतिभागी को सम्मानित करते विद्यालय के वार्डेन डा़ॅ अमला राणा चरही. चुरचू प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंन्द्र चुरचू में समावेशी शिक्षा अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें विशेष रूप से नि:शक्त बच्चों ने भाग लिया. मौके पर चित्रांकन, 50 मीटर जलेबी दौड़, 100 मीटर […]
खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम 30 हैज 60- प्रतिभागी को सम्मानित करते विद्यालय के वार्डेन डा़ॅ अमला राणा चरही. चुरचू प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंन्द्र चुरचू में समावेशी शिक्षा अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें विशेष रूप से नि:शक्त बच्चों ने भाग लिया. मौके पर चित्रांकन, 50 मीटर जलेबी दौड़, 100 मीटर दौड़, म्यूजीकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 50 मीटर जलेबी दौड़ में प्रथम इमरान अंसारी , द्वितीय मुस्कान परवीन, तृतीय अनिल कुमार, चित्रांकन में प्रथम समीर अंसारी, द्वितीय खुशनुदा कमर, तृतीय आदित्य हेम्ब्रोम, 100 मीटर दौड़ में प्रथम अंकुर हंसदा, द्वितीय कैलाश कुमार, तृतीय प्रवीण कुमार, म्युजीकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम दीपक कुमार, द्वितीय में रिशम कुमार, तृतीय टिकेश्वर कुमार विजेता बनें. कस्तूरबा गांधी बालिका अवासीय विद्यालय के वार्डेन डॉ अमला राणा, बीआरपी हेमंत कुमार ने सभी उत्कृष्ट करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में हेन्देगढ़ा, बासाडीह, चनारो, चरही, भेलवाटांड़, सरवाहा, फुसरी, मांझी टोला, बहेरा, लिखलाही, कस्तूरबा चरही, चीचीकला के विद्यार्थियों ने भाग लिया. कस्तूरबा के वार्डेन डॉ अमला राणा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कतिक क्षेत्रों में बेहतर करने का मौका मिलता है. इस अवसर पर कस्तूरबा के वार्डेन डॉ अमला राणा, बीआरपी हेमंत कुमार, शिक्षक चंन्द्रदेव कुमार, कामाख्या भगत, पोलुस सोरेन, संगीता कुमारी, धनराज कुमार महतो, सुधा देवी, मेधु महतो, अनिता देवी, चिंतामनी देवी, अशोक कुमार, भुनेश्वर रजवार, आयोधी महतो उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










