छठी काउंसलिंग में शामिल हुए 28 अभ्यर्थी

छठी काउंसलिंग में शामिल हुए 28 अभ्यर्थी कोडरमा बाजार. शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सोमवार को आयोजित छठी काउंसलिंग में कुल 28 अभ्यर्थी शामिल हुए. इनमें से आठ अभ्यर्थी को डीएसइ पीवी शाही ने अयोग्य माना. डीआरडीए सभागार में आयोजित काउंसलिंग में कक्षा एक से पांच में नियुक्ति के लिए पारा, गैर पारा मिला कर […]
छठी काउंसलिंग में शामिल हुए 28 अभ्यर्थी कोडरमा बाजार. शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सोमवार को आयोजित छठी काउंसलिंग में कुल 28 अभ्यर्थी शामिल हुए. इनमें से आठ अभ्यर्थी को डीएसइ पीवी शाही ने अयोग्य माना. डीआरडीए सभागार में आयोजित काउंसलिंग में कक्षा एक से पांच में नियुक्ति के लिए पारा, गैर पारा मिला कर 15 व कक्षा छह से आठ तक के वर्ग में 13 अभ्यर्थी शामिल हुए. डीएसइ ने बताया कि काउंसलिंग में आये आठ अभ्यर्थी ऐसे थे, जो विभिन्न सरकारी विद्यालयों में बतौर पारा शिक्षक कार्यरत रहने के बावजूद गैर पारा में नियुक्ति के लिए आवेदन दिये थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










