काउंसलिंग का विरोध, डीएसइ के विरुद्ध नारेबाजी

Updated at :30 Nov 2015 6:59 PM
विज्ञापन
काउंसलिंग का विरोध, डीएसइ के विरुद्ध  नारेबाजी

काउंसलिंग का विरोध, डीएसइ के विरुद्ध नारेबाजी 30कोडपी11विरोध जताते टेट पास पारा शिक्षक.कोडरमा. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टेट पास पारा शिक्षकों ने शिक्षक नियुक्ति के लिए जारी काउंसलिंग का विरोध किया. इस दौरान पारा शिक्षकों की डीएसइ से बहस भी हुई. पारा शिक्षकों ने मांग की […]

विज्ञापन

काउंसलिंग का विरोध, डीएसइ के विरुद्ध नारेबाजी 30कोडपी11विरोध जताते टेट पास पारा शिक्षक.कोडरमा. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टेट पास पारा शिक्षकों ने शिक्षक नियुक्ति के लिए जारी काउंसलिंग का विरोध किया. इस दौरान पारा शिक्षकों की डीएसइ से बहस भी हुई. पारा शिक्षकों ने मांग की है कि चिह्नित फर्जी अभ्यर्थियों पर कानूनी कार्रवाई की जाये व काउंसलिंग में अनियमितता पर रोक लगायी जाये. इस दौरान पारा शिक्षकों ने डीएसइ के खिलाफ नारेबाजी भी की. पारा शिक्षकों ने कहा कि यदि हमारे आरोप गलत हैं, तो हम पर कानूनी कार्रवाई की जाये, अन्यथा नियुक्ति प्रक्रिया स्वच्छ व पारदर्शी हो. संघ की अगली बैठक एक दिसंबर को सीएच स्कूल मैदान में होगी. मौके पर ब्रजभूषण यादव, महेश यादव, राजेश यादव, रमेश यादव, सुरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, इमरान आलम, खालिद हुसैन, विनोद कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola