राशन कार्ड नहीं मिलने पर दुकान में जड़ा ताला

Updated at :30 Nov 2015 6:59 PM
विज्ञापन
राशन कार्ड नहीं मिलने पर दुकान में जड़ा ताला

राशन कार्ड नहीं मिलने पर दुकान में जड़ा तालाफोटो : हंटरगंज 1 में दुकान के बाहर हंगामा करते ग्रामीण़ हंटरगंज. प्रखंड के बेला गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जन वितरण दुकानदार कृष्णा यादव की दुकान के बाहर हंगामा किया़ इसके बाद दुकान में ताला जड़ दिया़ ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के 229 […]

विज्ञापन

राशन कार्ड नहीं मिलने पर दुकान में जड़ा तालाफोटो : हंटरगंज 1 में दुकान के बाहर हंगामा करते ग्रामीण़ हंटरगंज. प्रखंड के बेला गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जन वितरण दुकानदार कृष्णा यादव की दुकान के बाहर हंगामा किया़ इसके बाद दुकान में ताला जड़ दिया़ ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के 229 लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा किया था़ इसमें से मात्र 27 लोगों को ही कार्ड उपलब्ध कराया गया़ इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने अनाज लेने से इनकार कर दिया़ ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सभी लाभुकों को कार्ड उपलब्ध नहीं कराया जाता, अनाज का उठाव नहीं करेंगे़ दुकानदार पर मनमानी का भी आरोप लगाया़ ग्रामीणों ने कहा कि दो माह से अनाज व तेल का वितरण नहीं किया गया है़ मौके पर ग्रामीण मुकेश यादव, उपेंद्र भारती, पिंटू शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, रूपेश यादव, प्रशांत कुमार, राजेश यादव, चंद्रदेव यादव आदि थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola