इंटरेक्ट क्लब का स्थापन दिवस मना

इंटरेक्ट क्लब का स्थापन दिवस मना29हैज3 में- बैठक में शामिल इंटरेक्ट क्लब के सदस्यहजारीबाग. संत जेवियर्स स्कूल में रविवार को इंटरेक्ट क्लब का दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया. उदघाटन प्राचार्य फादर पीजे जेम्स, रोटरी क्लब के कर्नल विनय कुमार, अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया. इसमें वर्ष 2015-16 के लिए नयी कमेटी का चयन […]
इंटरेक्ट क्लब का स्थापन दिवस मना29हैज3 में- बैठक में शामिल इंटरेक्ट क्लब के सदस्यहजारीबाग. संत जेवियर्स स्कूल में रविवार को इंटरेक्ट क्लब का दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया. उदघाटन प्राचार्य फादर पीजे जेम्स, रोटरी क्लब के कर्नल विनय कुमार, अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया. इसमें वर्ष 2015-16 के लिए नयी कमेटी का चयन किया गया. अध्यक्ष प्रीतेश राज, उपाध्यक्ष निशिका, सचिव आदिश एवं कोषाध्यक्ष श्रेया को बनाया गया. अध्यक्ष प्रीतेश ने कहा कि इंटरेक्ट क्लब संत जेवियर्स एवं रोटरी के साथ कदम से कदम मिला कर काम करेगा. गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए क्लब प्रत्यनशील रहेगा. उन्होंने कहा कि इस वर्ष एक हजार किताबें विद्यालय के छात्रों ने इकट्ठा किया है. इन पुस्तकों को गरीब बच्चों के बीच वितरित किया जायेगा. बैठक में रोटरी क्लब के शैलेश लाल, अनिल शर्मा, सूरज दीक्षित, सुखदेव नायक, धीरज जैन, सुनील गुप्ता, मनोज कुमार, कृष्णा गुप्ता, अमित रंजन शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










