क्षेत्र की सभी समस्याओं को दूर करूंगा

Updated at :29 Nov 2015 7:41 PM
विज्ञापन
क्षेत्र की सभी समस्याओं को दूर करूंगा

क्षेत्र की सभी समस्याओं को दूर करूंगाविधायक आपके द्वार कार्यक्रम मटवारी से शुरू29हैज15 में- समस्याएं सुनते विधयाक मनीष मनीष जायसवाल़हजारीबाग. सदर विधानसभा क्षेत्र का विकास करने के लिए एक नयी शुरुआत विधायक मनीष जायसवाल ने रविवार को मटवारी कोर्रा से किया. श्री जायसवाल ने नगर परिषद क्षेत्र के मटवारी कृष्णापुरी गली नंबर चार के जन्माष्टमी […]

विज्ञापन

क्षेत्र की सभी समस्याओं को दूर करूंगाविधायक आपके द्वार कार्यक्रम मटवारी से शुरू29हैज15 में- समस्याएं सुनते विधयाक मनीष मनीष जायसवाल़हजारीबाग. सदर विधानसभा क्षेत्र का विकास करने के लिए एक नयी शुरुआत विधायक मनीष जायसवाल ने रविवार को मटवारी कोर्रा से किया. श्री जायसवाल ने नगर परिषद क्षेत्र के मटवारी कृष्णापुरी गली नंबर चार के जन्माष्टमी स्थल पर विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया. विधायक सभी वार्ड के लोगों की जनसमस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने कहा कि मैं आपका सेवक हूं. कोर्रा, मटवारी, बाबूगांव, गांधी मैदान कृष्णापुरी में जितनी समस्याएं हैं सभी को दूर करूंगा. विधानसभा क्षेत्र के सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, चिकित्सा को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हूं. ताकि हर मरीज व हर व्यक्ति को सुविधा मिल सके. विधायक ने कृष्णापुरी तालाब में छठ घाट का निर्माण कराने व तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद बबन गुप्ता, सुदीप्ता चटर्जी, किशोरी राणा, राजू सिंह, असीम, जदयू के बटेश्वर प्रसाद मेहता, झाविमो के महासचिव नीरज कुमार, रामसहाय पोद्दार, अश्विनी सिंह, रिंकू वर्मा, केपी गुप्ता, नकुल मेहता, मुकेश राम, फौजी राणा, हरिनंदन प्रसाद, महावीर प्रसाद, धीरज कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार सिन्हा, चिंता देवी, निर्मला देवी, पुष्पा देवी, मीरा सिंह, सुधा देवी सहित मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola