वद्यिार्थी अपने आत्मबल को मजबूत करें

विद्यार्थी अपने आत्मबल को मजबूत करेंसक्सेस गुरु ने सिखाया सफलता का गुर जेपीएससी मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू का आयोजन29हैज10में- जानकारी देते सक्सेस गुरु एके मिश्रा 29हैज11में- मॉक इंटरव्यू लेते एके मिश्रा व अन्यहजारीबाग. कौशल्या प्लाजा स्थित चाणक्या आइएएस एकेडमी में जेपीएससी मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू […]
विद्यार्थी अपने आत्मबल को मजबूत करेंसक्सेस गुरु ने सिखाया सफलता का गुर जेपीएससी मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू का आयोजन29हैज10में- जानकारी देते सक्सेस गुरु एके मिश्रा 29हैज11में- मॉक इंटरव्यू लेते एके मिश्रा व अन्यहजारीबाग. कौशल्या प्लाजा स्थित चाणक्या आइएएस एकेडमी में जेपीएससी मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया. इसमें 50 से अधिक सफल अभ्यर्थी शामिल हुए. सक्सेस गुरु एके मिश्रा व उनकी टीम ने अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी के कई गुर सिखाये. सक्सेस गुरु ने कहा कि कम समय में ज्यादा नंबर लाने का मौका अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में होता है. विद्यार्थियों को साक्षात्कार बोर्ड पर सशक्त व सकारात्मक प्रभाव डालने तथा अश्वस्त करने की क्षमता ही सफलता दिलाती है. साक्षात्कार रूम में अभ्यर्थी ऑफिसर की भावना से अंदर प्रवेश करें, तभी ऑफिसर चयनित होकर बाहर निकलेंगे. विद्यार्थी साक्षात्कार में जाने से पूर्व अपने मन में व्याप्त डर व घबराहट को निकाल दें. अपने आत्मबल को मजबूत करें. साक्षात्कार कक्ष में बैठे व्यक्तियों का मुस्कुराते हुए अभिवादन करें. पूछे गये प्रश्नों का उत्तर पूरी संयमता एवं सहजता से दें. प्रश्नों का संक्षिप्त एवं सारगर्भित उत्तर दें. उत्तरों को अनावश्यक रूप से लंबा न करें. न ही अपनी ओर से किसी प्रकार के काल्पनिक तथ्यों को जोड़ने का प्रयास करें. जिन प्रश्नों का उत्तर अभ्यर्थियों को नहीं आता हो. उनके लिए क्षमा मांगते हुए ना कह दें. अपने बायोडाटा से जुड़े सूक्ष्म बिंदुओं पर भी पैनी नजर रखें. साक्षात्कार से संबंधी पद व संस्थान के बारे में जानकारी बढ़ायें. श्री मिश्रा ने कहा कि अभ्यर्थी अपने कंटेंट, टोन तथा बॉडी लैंग्वेज पर भी ध्यान दें. वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा, रीमा मिश्रा ने बताया कि 30 नवंबर को रांची में और पांच तथा छह दिसंबर को हजारीबाग में मॉक इंटरव्यू की अगली तैयारी अभ्यर्थियों को करायी जायेगी.साक्षात्कार की तैयारी के लिए जरूरी बातें* अपने बायोडाटा से जुड़े सूक्ष्म बिंदुओं पर पैनी नजर रखें* आत्मविश्वास होना जरूरी* साक्षात्कार में जाने से पूर्व मन के डर को हटायें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










