जिप के सभी उम्मीदवारों का भवष्यि बक्शे में बंद

जिप के सभी उम्मीदवारों का भविष्य बक्शे में बंद बरही. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों का भविप्य मतदान संपन्न होने के बाद मत पेटी में बंद हो गया़ बरही पश्चिमी जिला परिषद सदस्य पद के लिए इस बार बसपा नेता संतोष रविदास, कांग्रेस नेता इकबाल रजा, रमेश ठाकुर, आजसू नेता राज सिंह चौहान, भाजपा […]
जिप के सभी उम्मीदवारों का भविष्य बक्शे में बंद बरही. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों का भविप्य मतदान संपन्न होने के बाद मत पेटी में बंद हो गया़ बरही पश्चिमी जिला परिषद सदस्य पद के लिए इस बार बसपा नेता संतोष रविदास, कांग्रेस नेता इकबाल रजा, रमेश ठाकुर, आजसू नेता राज सिंह चौहान, भाजपा नेता अंबिका सिंह, शैलेंद्र सिन्हा, भगवान केसरी व निवर्तमान जिला परिषद सदस्य अर्जुन साव उम्मीदवार थे़ बरही पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य मुनैजा खातून, कांग्रेस नेता किशुन यादव, आजसू नेता संतोष रजवार तथा बरही मध्य जिला परिषद क्षेत्र से सासंद प्रखंड प्रतिनिधि गणेश यादव की पत्नी मंजू देवी, समाजवादी पार्टी के नेता परमेश्वर यादव की पत्नी मंजू देवी, कांग्रेस नेता केदार पासवान की पत्नी व निवर्तमान पंसस चमेली देवी जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रही थी़ इन सबके अलावे जिला परिषद, पंचायत समिति, मुखिया व वार्ड के विभिन्न उम्मीदवारों का भी चुनावी भविष्य मतपेटी में बंद हो गया़ मतगणना 19 दिसंबर को : बरही अनुमंडल के सभी प्रखंडों की मतगणना 19 दिसंबर को बरही आइटीआइ भवन में होगा़ मतदान के दिन बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद, डीएसपी सुनील कुमार रजवार, बीडीओ विवके कुमार मेहता, सभी अधिकारी व चुनाव के विशेष प्रवेक्षक मतदान के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचे़ उन्होंने मतदान का जायजा लिया. मतदाताओं को भय मुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










