टॉलीवुड मामले में सीएम शुभेंदु अधिकारी का एक्शन, रूपा गांगुली समेत चार विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

शुभेंदु और रूपा

Tollywood: अतीत में फिल्म उद्योग में राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप लगते रहे हैं, जिससे कलाकारों और तकनीशियनों में नाराजगी बढ़ी थी. अब सरकार सभी पक्षों को साथ लेकर टॉलीवुड को नयी दिशा देने की कोशिश में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Tollywood: कोलकाता. टॉलीवुड में जारी अस्थिरता और विभिन्न विवादों को लेकर नबान्न में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में राज्य सरकार ने अहम कदम उठाने के संकेत दिये हैं. सूत्रों के अनुसार, उद्योग में कथित भ्रष्टाचार, पदों पर लंबे समय से जमे लोगों की भूमिका तथा कामकाज में पारदर्शिता लाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ. बैठक के दौरान टॉलीगंज स्टूडियोपाड़ा की निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी चार विधायकों रूपा गांगुली, पापिया अधिकारी, हिरन चटर्जी और रुद्रनील घोष को सौंपी गयी है.

विज्ञापन

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

नबान्न में विभिन्न सरकारी विभागों के सचिवों के साथ हुई इस समीक्षा बैठक में कई भाजपा विधायक भी मौजूद रहे. इनमें रूपा गांगुली, रुद्रनील घोष, इंद्रनील खां, स्वपन दासगुप्ता और हिरन चटर्जी प्रमुख थे. बैठक में शिक्षा, संस्कृति और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. टॉलीवुड से जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों द्वारा विभिन्न यूनियनों को लेकर उठायी गयी शिकायतों और असंतोष को भी बैठक में प्रमुखता से रखा गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश

बैठक में अधिकारियों को आनेवाले दिनों में इन महत्वपूर्ण विभागों के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. सूचना एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों से कहा गया कि टॉलीगंज में व्याप्त समस्याओं का समाधान संवाद और समन्वय के जरिए निकाला जाये. राज्य सरकार का मानना है कि टॉलीवुड में कला और संस्कृति के लिए सकारात्मक माहौल बनाना जरूरी है. अतीत में फिल्म उद्योग में राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप लगते रहे हैं, जिससे कलाकारों और तकनीशियनों में नाराजगी बढ़ी थी. अब सरकार सभी पक्षों को साथ लेकर टॉलीवुड को नयी दिशा देने की कोशिश में जुटी हुई है.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola