गर्दनीबाग पुल पर थार गाड़ी पर गिरा ताड़ का पेड़ और बिजली पोल, चालक घायल, घंटों बाधित रहा आवागमन

Updated:
विज्ञापन
patna news

थार गाड़ी पर गिरा पेड़ और बिजली पोल

Patna News: के गर्दनीबाग पुल पर बुधवार की रात तेज हवा के कारण बड़ा हादसा हो गया. अचानक एक विशाल ताड़ का पेड़ और बिजली का पोल थार गाड़ी पर गिर पड़ा.

विज्ञापन

Patna News: (नितिश की रिपोर्ट) पटना के गर्दनीबाग पुल पर बुधवार की रात तेज हवा के कारण बड़ा हादसा हो गया. अचानक एक विशाल ताड़ का पेड़ और बिजली का पोल थार गाड़ी पर गिर पड़ा. हादसे में गाड़ी चला रहे अभिषेक गौरव घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया.

कार के अंदर फंसा चालक, पुलिस और स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर

जानकारी के अनुसार अभिषेक गौरव मुंगेर के रहने वाले हैं और वर्तमान में पटना के सगुना मोड़ इलाके में रहते हैं. बुधवार रात वह गर्दनीबाग में अपने एक मित्र से मिलने जा रहे थे. इसी दौरान तेज हवा चलने लगी और उनकी थार गाड़ी पर ताड़ का पेड़ और बिजली पोल गिर गया.

हादसे के बाद चालक कार के अंदर ही फंस गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह चालक को बाहर निकाला. इस घटना में अभिषेक को हल्की चोटें आई हैं.

सड़क पर लगा लंबा जाम, एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन

पेड़ और बिजली पोल सड़क पर गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. करीब एक घंटे तक उस इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित रहा. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ तथा पोल को हटाने का काम शुरू कराया. काफी मशक्कत के बाद सड़क से अवरोध हटाया गया, जिसके बाद आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो सका.

जाम में फंसी एंबुलेंस को पुलिस ने रॉन्ग साइड से निकाला

घटना के दौरान जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई थी, जिसमें एक गंभीर मरीज सवार था. मरीज की हालत को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रॉन्ग साइड से रास्ता बनाकर एंबुलेंस को बाहर निकाला और उसे गंतव्य की ओर रवाना किया.स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य में सहयोग किया.

पास में गड्ढे में फंसा ट्रक, पलटने की बनी स्थिति

इसी दौरान गर्दनीबाग पुल के समीप एक ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा फंसा. हालांकि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन कुछ देर के लिए ट्रक के पलटने की आशंका बनी रही. घटना के बाद पुलिस पूरे इलाके में स्थिति सामान्य कराने में जुटी रही.

ALSO READ: छपरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में तीन की मौत

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन