दिनभर बूथ मैंनेजमेंट में लगे रहे प्रत्याशी, मतदान आज
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2015 6:06 PM
दिनभर बूथ मैंनेजमेंट में लगे रहे प्रत्याशी, मतदान आज चतरा़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरा चरण का चुनाव शनिवार को होगी़ इसे लेकर सिमरिया व टंडवा के सभी प्रत्याशी शुक्रवार को दिनभर बूथ मैनेजमेंट में लगे रहे़ अपने-अपने पोलिंग एजेंटों को को मतदाता पर्ची, मतदाता सूची दी. पोलिंग एजेंट बूथ पर व उनके समर्थक मतदान […]
दिनभर बूथ मैंनेजमेंट में लगे रहे प्रत्याशी, मतदान आज चतरा़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरा चरण का चुनाव शनिवार को होगी़ इसे लेकर सिमरिया व टंडवा के सभी प्रत्याशी शुक्रवार को दिनभर बूथ मैनेजमेंट में लगे रहे़ अपने-अपने पोलिंग एजेंटों को को मतदाता पर्ची, मतदाता सूची दी. पोलिंग एजेंट बूथ पर व उनके समर्थक मतदान केन्द्र के बाहर बैठकर मतदाताओं को मतदाता सूची का क्रमांक संख्या बताकर वोट करायेंगे़ वार्ड सदस्य, मुखिया, पंसस व जिला परिषद के सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों को मतदान के दिन सुबह से ही मतदाताओं को मतदान केन्द्रों पर लाकर अधिक से अधिक वोट कराने का निर्देश दिया़ सिमरिया व टंडवा में 468 बूथ बनाये गये हैं. मतदान में एक लाख 46 हजार 657 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे़ स्थानीय चुनाव होने के कारण उक्त दोनों प्रखंड के मतदाता मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं. इस चुनाव में रिकार्ड मत पडने की संभावना व्यक्त की जा रही है़ सभी प्रत्याशी के समर्थक घर-घर से मतदाताओं को निकालकर वोट कराते हैं. इसलिए इस बार वोट का प्रतिशत बढ़ने की संभावना है़ दूसरे प्रदेश काम की तलाश में गये लोग भी वोट करने के लिए वापस लौट आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










