Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ये 2 बहुएं विरानी हाउस में हुईं प्रेग्नेंट, अंश को याद कर तुलसी हुई इमोशनल

Updated:
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, फोटो – यूट्यूब

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में मुन्नी और सलोनी ने परिवार के सामने अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज अनाउंस की. इधर तुलसी दुखी हो गई, क्योंकि उसे याद आया कि उसने इसी दिन अंश को गोली मारी थी.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत अजय और परी की बातचीत से होती है, जहां अजय अपने दिल की बात कहते हुए दोबारा साथ आने की इच्छा जाहिर करता है. वह उम्मीद करता है कि दोनों अपने रिश्ते को फिर से एक मौका दे सकें, लेकिन परी साफ शब्दों में उसे मना कर देती है. वह कहती है कि अब सब कुछ बदल चुका है और वह आर्यन के भरोसे को नहीं तोड़ सकती. शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में वह पीछे नहीं हट सकती. परी यह भी समझाने की कोशिश करती है कि अब उनके बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता ही रह सकता है. इधर परी और अजय की बात आर्यन सुन लेता है.

आर्यन और परी की शादी हुई पक्की

दूसरी तरफ तुलसी, मिहिर को बताती है कि आर्यन का परिवार शादी की बात आगे बढ़ाने के लिए मिलने आना चाहता है. मिहिर परी के फैसले में उसका साथ देने की बात करता है. जल्द ही आर्यन का परिवार विरानी हाउस पहुंचता है. तुलसी, परी के अतीत के बावजूद रिश्ता स्वीकार करने के लिए उनका धन्यवाद करती है. जवाब में आर्यन का परिवार कहता है कि रिश्ते मजबूरी या फैसलों के दबाव में नहीं बनाए जाते. घर का माहौल थोड़ा खुशहाल हो जाता है जब रस्म के दौरान परी को कंगन पहनाकर रिश्ता पक्का किया जाता है. लेकिन तभी आर्यन के पिता अचानक अगले हफ्ते ही शादी करने की बात कह देते हैं.

मुन्नी हुई प्रग्नेंट

शोभा, परी से पूछती है कि क्या वह सच में इस शादी से खुश है. इसी बीच सलोनी की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है. शुरुआत में देव इसे फूड पॉइजनिंग समझता है, लेकिन बाद में उसे शक होता है कि सलोनी प्रेग्नेंट हो सकती है. इधर मुन्नी भी रितिक को बेबी ड्रेस देकर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देती है, जिसे सुनकर वह बेहद खुश हो जाता है.

तुलसी हो जाती है इमोशनल

एपिसोड के आखिर में मुन्नी और सलोनी दोनों परिवार के सामने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेर करती हैं. पूरा परिवार खुशी से झूम उठता है. शोभा भावुक होकर कहती है कि विरानी परिवार के लिए आज का दिन बेहद खास बन गया है क्योंकि एक ही दिन में तीन खुशियां आई हैं. हालांकि तुलसी अचानक भावुक हो जाती है. उसे वह पुराना दर्दनाक पल याद आ जाता है जब इसी दिन उसने अंश को गोली मारी थी.

यह भी पढ़ें- Bollywood-South Box Office Clashes: सलमान वर्सेज प्रभास तक, 2026-2027 के बीच इन सुपरस्टार्स की टक्कर से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola