ओओओ पिकअप वैन से कुचल कर एक की मौत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2015 8:42 PM

विज्ञापन

ओओओ पिकअप वैन से कुचल कर एक की मौत कोडरमाखुटा बाजार में हुई दुर्घटना प्रतिनिधि, सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटा में गुरुवार को पिकअप वैन से कुचल कर बालेश्वर प्रसाद यादव (55) की मौत हो गयी. झांझीडीह निवासी बालेश्वर प्रसाद (पिता स्व सोमर महतो) अपने बड़े बेटे जयेंद्र यादव के साथ मोटरसाइकिल से खुटा बाजार […]

विज्ञापन

ओओओ पिकअप वैन से कुचल कर एक की मौत कोडरमाखुटा बाजार में हुई दुर्घटना प्रतिनिधि, सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटा में गुरुवार को पिकअप वैन से कुचल कर बालेश्वर प्रसाद यादव (55) की मौत हो गयी. झांझीडीह निवासी बालेश्वर प्रसाद (पिता स्व सोमर महतो) अपने बड़े बेटे जयेंद्र यादव के साथ मोटरसाइकिल से खुटा बाजार आया था. यहां वह चमारी चौधरी की दुकान पर धान झारने वाली झरनी मशीन खरीदने के लिए रुका . उसका बेटा दुकान के अंदर खरीदारी करने गया और बालेश्वर मोटरसाइकिल के पास ही खड़ा था. इसी दौरान पास से गुजर रही अनियंत्रित पिकअप वैन (जेएच02सी-4203) की चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही बालेश्वर प्रसाद यादव की मौत हो गयी. वैन को बबलू कुमार (पिता सदानंद मिस्त्री) चला रहा था. घटना के बाद चालक वाहन को छोड़ फरार हो गया. मौके पर पहुंचे सतगावां थाना के एसआइ विजय सिंह, उपेेंद्र यादव ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया. शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola