मतदान को लेकर उत्साहित थे लोग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2015 7:23 PM

विज्ञापन

मतदान को लेकर उत्साहित थे लोग फोटो- पत्थलगड्डा 2 में नावाडीह बूथ नंबर छह में मतदाताओं की लगी भीड़गांव की सरकार चुनने को लेकर उत्सुक दिखेचतरा़ पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में वोट देने को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा़ मतदाताओं ने पहले मतदान, फिर जलपान किया़ मतदान को लेकर सुबह से ही बूथों […]

विज्ञापन

मतदान को लेकर उत्साहित थे लोग फोटो- पत्थलगड्डा 2 में नावाडीह बूथ नंबर छह में मतदाताओं की लगी भीड़गांव की सरकार चुनने को लेकर उत्सुक दिखेचतरा़ पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में वोट देने को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा़ मतदाताओं ने पहले मतदान, फिर जलपान किया़ मतदान को लेकर सुबह से ही बूथों पर भीड़ रही़ स्थानीय चुनाव होने के कारण जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट करने की अपील की थी़ महिलाओं ने भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया़ जिले के पत्थलगड्डा, गिद्धौर, इटखोरी व मयूरहंड प्रखंड में हरेक मतदान केंद्रों पर सुबह से लोगों की लाइन लगी थी़ कई लोग नहीं डाल पाये वोट : कई मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं रहने से मायूस दिखे़ नावाडीह गांव के सोनातुरी अपना पहचान पत्र लेकर बड़ी उत्सुकता के साथ मतदान करने पहुंचा, लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं होने से वह मायूस होकर वापस लौट गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola