सात उम्मीदवारों के विरुद्ध मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2015 8:36 PM
सात उम्मीदवारों के विरुद्ध मामला दर्ज बरही़ बरही एसडीओ शब्बीर अहमद ने बताया कि बरही अनुमंडल में तीन मुखिया, तीन पंचायत समिति सदस्य व एक वार्ड सदस्य के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया़ बरसोत पंचायत से पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार सीताराम यादव, कोनरा पंचायत से पंचायत […]
सात उम्मीदवारों के विरुद्ध मामला दर्ज बरही़ बरही एसडीओ शब्बीर अहमद ने बताया कि बरही अनुमंडल में तीन मुखिया, तीन पंचायत समिति सदस्य व एक वार्ड सदस्य के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया़ बरसोत पंचायत से पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार सीताराम यादव, कोनरा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार धनराज कुमार के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला बरही थाना में दर्ज हुआ़ चौपारण प्रखंड के कमालवार पंचायत से मुखिया उम्मीदवार सायरा खातून, ब्राोरिया के पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार संजय प्रजापति, हथिया से वार्ड सदस्य उम्मीदवार नुरेशा खातून के विरुद्ध चौपारण थाना में मामला दर्ज किया गया़ चलकुशा प्रखंड के चौबे पंचायत के दो मुखिया उम्मीदवार गीता देवी व सविता देवी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता का मामला चलकुशा ओपी में दर्ज किया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










