जिप प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी ताकत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2015 8:17 PM

विज्ञापन

जिप प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी ताकत फोटो – 18 कोडपी 8जनसंपर्क के दौरान मरकच्चो 11 से जिप उम्मीदवार राजकुमार यादव फोटो – 18 कोडपी 43मरकच्चो भाग तीन से जिप उम्मीदवार जर्नादन यादव फोटो – 18 कोडपी 46संबोधित करती डोमचांच भाग तीन से जिप उम्मीदवार शालिनी गुप्ताप्रतिनिधिकोडरमा. डोमचांच भाग तीन से जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार […]

विज्ञापन

जिप प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी ताकत फोटो – 18 कोडपी 8जनसंपर्क के दौरान मरकच्चो 11 से जिप उम्मीदवार राजकुमार यादव फोटो – 18 कोडपी 43मरकच्चो भाग तीन से जिप उम्मीदवार जर्नादन यादव फोटो – 18 कोडपी 46संबोधित करती डोमचांच भाग तीन से जिप उम्मीदवार शालिनी गुप्ताप्रतिनिधिकोडरमा. डोमचांच भाग तीन से जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार शालिनी गुप्ता ने बुधवार को फुलवरिया, बिगहा, डोमचांच में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अमन, चैन के लिए लोग उनका साथ दें. उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही उनका एक ही लक्ष्य क्षेत्र का विकास रहा है और आगे भी रहेगा. इस मौके पर बाबूलाल मेहता, प्रकाश मेहता, भोला साव, शिव नारायण मेहता, प्रकाश दास, पूनम देवी, विनीता देवी, राधा देवी आदि मौजूद थे. सुनील राम ने किया जनसंपर्कडोमचांच भाग तीन से जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार सुनील कुमार राम ने बुधवार को कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा. सुनील राम ने कहा कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास आज तक नहीं हो पाय है. व्यवसायियों के हित में भी कोई काम नहीं करता. सभी वर्गों का मैं ख्याल रखूंगा. रामधन यादव ने दौरान कियाडोमचांच भाग तीन से जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार रामधन यादव ने क्षेत्र के सिंगलोडीह, मंझलीटांड़, डोमचांच दक्षिणी का दौरा किया. उन्होंने कहा कि मैंने पिछले पांच साल तक क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ दिया. क्षेत्र में जहां जरूरत हुई, विकास के काम कराये गये. अगर जनता ने जीत दिलायी, तो यह काम चलता रहेगा. इस मौके पर भुनेश्वर विश्वकर्मा, उमेश राणा, चंदन राणा, मुन्ना राणा, सुभाष राणा, शंकर राणा, बसंत राणा, राजेश राणा, रामचंद्र राणा व अन्य मौजूद थे. राजकुमार ने क्षेत्र के विकास के नाम पर मांगा वोट मरकच्चो. मरकच्चो भाग संख्या 11 से जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवार राजकुमार यादव ने बुधवार को चोपनाडीह, बेलाडीह, नगरीतो, बभनडीह, बांसडीह, बरवाडीह, महुंगाय, सिमराटांड़, मुर्कमनाय व गुरहा में जन संपर्क अभियान चला कर लोगों से वोट मांगा. राजकुमार ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी प्राथमिकता होगी. मौके पर मो मंजूर, मो इम्तियाज, मो सेराज, मो शम्सुल, एजाज अंसारी, बलदेव दास, सुरेश दास, अर्जुन वर्मा, बलदेव यादव आदि थे़ जर्नादन यादव ने किया दौरामरकच्चो भाग संख्या 11 से जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार जर्नादन यादव ने नावाडीह, चोपनाडीह, विचरिया, तेलोडीह, पुरनानगर, धोबियाडीह, देवीपुर का दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा. जर्नादन यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोग आज भी कई समस्याओं से जुझ रहे हैं. इन समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola