जिला परिषद के लिए चार नामांकन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2015 8:00 PM

विज्ञापन

जिला परिषद के लिए चार नामांकन फोटो- 18 सीएच 1,2,3,4 में नामांकन करते प्रत्याशी, 5 में जिप सदस्य के लिये नामांकन करने जाती ममता देवी, 6 में पंसस के लिए नामांकन करते प्रत्याशीचतरा़ जिला परिषद प्रत्याशी के रूप में बुधवार को चार लोगों ने नामांकन किया़ लावालौंग से ममता देवी (वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष), हंटरगंज […]

विज्ञापन

जिला परिषद के लिए चार नामांकन फोटो- 18 सीएच 1,2,3,4 में नामांकन करते प्रत्याशी, 5 में जिप सदस्य के लिये नामांकन करने जाती ममता देवी, 6 में पंसस के लिए नामांकन करते प्रत्याशीचतरा़ जिला परिषद प्रत्याशी के रूप में बुधवार को चार लोगों ने नामांकन किया़ लावालौंग से ममता देवी (वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष), हंटरगंज भाग आठ से सविता देवी, अनिता देवी व हंटरगंज भाग सात से शिवरतन दास ने परचा दाखिल किया़ ममता देवी ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी रामकुमार सिंह व हंटरगंज के प्रत्याशियों ने एसी इंद्रदेव मंडल के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया़ ममता देवी गाजे बाजे के साथ नामांकन करने पहुंची थी़ उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी आये थे़ ममता देवी नामांकन कर जैसे ही विकास भवन से बाहर निकलीं उनके समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया़ वहीं लावालौंग से पंचायत समिति सदस्य के लिए पांच, मुखिया के लिए 12, वार्ड सदस्य के लिए 31, कुंदा से मुखिया के लिए छह व वार्ड सदस्य के लिए आठ लोगों ने नामांकन किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola