बाल दिवस मनाया गया 3
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2015 8:19 PM
बाल दिवस मनाया गया 3चतरा. ग्रामोदय चेतना केंद्र में शनिवार को बाल सम्मेलन का आयोजन किया गया़ इसमें सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चें शामिल हुए़ संस्था के सचिव डॉ सविता बनर्जी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में सामाजिक समरसता बढ़ती है़ उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला़ मौके […]
बाल दिवस मनाया गया 3चतरा. ग्रामोदय चेतना केंद्र में शनिवार को बाल सम्मेलन का आयोजन किया गया़ इसमें सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चें शामिल हुए़ संस्था के सचिव डॉ सविता बनर्जी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में सामाजिक समरसता बढ़ती है़ उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला़ मौके पर बच्चों के बीच गीत, भाषण, चित्रांकन, शब्द खेल व गणित खेल प्रतियोगिता हुई़ सफल बच्चों को संस्था द्वारा कॉपी व कलम देकर पुरस्कृत किया गया. बाल दिवस मनाया गया : ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल पाइपास रोड देवरिया में शनिवार को नेहरू जयंती के मौके पर बाल दिवस मनाया गया़ इस मौके पर बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गयी़ विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने सफल बच्चों को पुरस्कृत किया़ मौके पर शिक्षिका पूजा कुमारी, निशा कुमारी, रूपा कुमारी, संगीता कुमारी आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










