सात लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2015 7:47 PM
सात लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज बरकट्ठा. बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी के रोकथाम को लेकर अधिकारियों ने अभियान चलाया. बरही विद्युत एसडीओ रामाकांत शर्मा एवं जेई सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी. अधिकारियों ने बिजली चोरी करने के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज […]
सात लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज बरकट्ठा. बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी के रोकथाम को लेकर अधिकारियों ने अभियान चलाया. बरही विद्युत एसडीओ रामाकांत शर्मा एवं जेई सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी. अधिकारियों ने बिजली चोरी करने के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें ग्राम जतघघरा निवासी महेश यादव, पेंसराटांड़ निवासी नारायण महतो, सुरेश प्रसाद, गंगपाचो निवासी केदार प्रसाद, प्रेमचंद प्रसाद, कपिलदेव पासवान, सुरेश प्रसाद का नाम शामिल है. विद्युत अधिकारियों ने बताया कि आगे भी बिजली चोरी के रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










