अखिल भारतीय कवि सम्मलेन 12 जनवरी को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2015 7:47 PM

विज्ञापन

अखिल भारतीय कवि सम्मलेन 12 जनवरी को बरही़ बरही में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मलेन आयोजित किया जायेगा़ इस संबंध में शनिवार को बैठक हुई़ इसमें विधायक मनोज कुमार यादव, एसडीओ शब्बीर अहमद, डीएसपी सुनील कुमार रजवार, बीडीओ विवेक कुमार मेहता सहित विभिन्न संगठनों के लोग […]

विज्ञापन

अखिल भारतीय कवि सम्मलेन 12 जनवरी को बरही़ बरही में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मलेन आयोजित किया जायेगा़ इस संबंध में शनिवार को बैठक हुई़ इसमें विधायक मनोज कुमार यादव, एसडीओ शब्बीर अहमद, डीएसपी सुनील कुमार रजवार, बीडीओ विवेक कुमार मेहता सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद थे़ एसडीओ शब्बीर अहमद ने कहा कि कवि सम्मलेन का आयोजन सामाजिक सौहार्द्र को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है़ देश के विभिन्न कोने से बड़े कवि इसमें सम्मिलित होंगे़ विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा अखिल भारतीय स्तर के कवि सम्मलेन का आयोजन बरही के लिए एतिहासिक होगा़ तैयारी कमेटी गठित : आयोजन की तैयारी के लिए एक कमेटी का गठन किया गया़ कमेटी के सरंक्षक विधायक मनोज कुमार यादव बनाये गये हैं ़ कमेटी में परमेश्वर प्रसाद, हरे राम पांडेय, कपिल केसरी, शमशेर आलम, रमेश ठाकुर, साधुशरण दास, ईशो सिंह, महेंद्र दूबे, चितरंजन मेहता, बलराम केसरी, संतोष चौरसिया, चंद्रशेखर सिंह, राजेश केसरी, जावेद इसलाम को शामिल किया गया है़ एसडीओ शब्बीर अहमद, डीएसपी सुनील कुमार रजवार, बीडीओ विवेक कुमार मेहता, चौपारण सीओ साधूचरण देवगम कमेटी के विशेष सदस्य होंगे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola