बरही पश्चिमी जिप सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2015 7:47 PM
बरही पश्चिमी जिप सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबलाबरही़ बरही पश्चिमी जिला परिषद सीट पर नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की संख्या 15 रह गयी है़ शनिवार को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिये गये़ उम्मीदवार चनाव की तैयारी में लग गये हैं ़ इनमें से कई उम्मीदवार पिछली बार भी भाग्य आजमाये थे़ […]
बरही पश्चिमी जिप सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबलाबरही़ बरही पश्चिमी जिला परिषद सीट पर नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की संख्या 15 रह गयी है़ शनिवार को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिये गये़ उम्मीदवार चनाव की तैयारी में लग गये हैं ़ इनमें से कई उम्मीदवार पिछली बार भी भाग्य आजमाये थे़ कई उम्मीदवार पहली बार खड़े हुए हैं ़ बरही पश्चिमी सीट दो बातों के लिए चर्चा में है़ एक तो इसलिए कि कई उम्मीदवार विभिन्न दलों के जाने-माने नेता हैं ़ दूसरी बात चुनाव में इस बार धन बल का जलवा अभी से ही देखने को मिल रहा है़ वर्तमान में बरही पश्चिमी जिला परिषद सीट पर भाजपा नेता अर्जुन साव का कब्जा रहा है़ इस बार पति-पत्नी दोनों चुनाव लड़ रहे हैं ़ अर्जुन साव की पत्नी सुनीता देवी भी उम्मीदवार हैं ़ भाजपा नेता अंबिका सिंह, शैलेंद्र सिन्हा, भगवान केसरी, कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर, तोखन रविदास, इकबाल रजा, आजसू नेता राज सिंह चौहान उर्फ अधीर सिंह, बसपा नेता संतोष रविदास सहित अन्य अशोक सिंह, बद्री यादव, छठू गोप, इब्राहीम अंसारी उम्मीदवार हैं ़ उम्मीदवार नामांकन के बाद से ही जनसंपर्क कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे थे़ चुनाव चिह्न मिलने के बाद यह अभियान और भी तेज हो गया है़मतदाताओं की संख्या 27 हजार : बरही पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र पुनर्गठन के बाद छोटा हो गया है़ इसमें बेंदगी, रसोईयाधमना, बरही पश्चिमी पंचायत, बरही पूर्वी पंचायत, कोनरा, करसो व केदारुत पंचायत के 27 हजार पंद्रह मतदाता हैं ़ इनमें 14495 पुरुष तथा 12520 महिला मतदाता है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










