10 मुखिया प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2015 6:59 PM
10 मुखिया प्रत्याशियों ने किया नामांकन 14 दारू1 में मुखिया प्रत्याशी लक्ष्मी देवी का नामांकन लेते अजय कुमार साव14 दारू 2 में मुखिया प्रत्याशियों की तस्वीरदारू. दारू प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को मुखिया पद के लिए 10 लोगों ने नामांकन परचा भरा . वहीं वार्ड सदस्य के लिए 16 लोगों ने नामांकन […]
10 मुखिया प्रत्याशियों ने किया नामांकन 14 दारू1 में मुखिया प्रत्याशी लक्ष्मी देवी का नामांकन लेते अजय कुमार साव14 दारू 2 में मुखिया प्रत्याशियों की तस्वीरदारू. दारू प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को मुखिया पद के लिए 10 लोगों ने नामांकन परचा भरा . वहीं वार्ड सदस्य के लिए 16 लोगों ने नामांकन दाखिल किया. मुखिया प्रत्याशियों का नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार साव ने लिया. वार्ड सदस्य प्रत्याशियों का नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सीमा कुमारी ने लिया. मुखिया प्रत्याशियों में मेंढ़कुरी खुर्द पंचायत से लक्ष्मी देवी, सुशीला देवी, सरिता देवी,सुदामा देवी, जसवा देवी, राममदेव खैरिका से राजेश कुमार ठाकुर,वीरेंद्र कुमार यादव,पुनाई से रीना देवी,हरली से जीनत प्रसाद,प्रकाश नारायण कुशवाहा का नाम शामिल है. वार्ड सदस्य में मेंढ़कुरी से भुवनेश्वरी देवी,वकील प्रसाद मेहता,अरुण कुमार मेहता, टेकलाल मेहता, बेबी देवी, किरण गुप्ता, हेमराज महतो,सुनीता देवी, पुष्पा देवी,पूजा देवी, शांति देवी, पुनाई से विजय प्रसाद, जिनगा से सुधीर कुमार राणा, हरली से रीता देवी, मनमोहन प्रसाद,वीरेंद्र कुमार का नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










