सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2015 6:50 AM

विज्ञापन

हजारीबाग : बिहारी दुर्गा स्थान पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा के साथ शुक्रवार के सुबह की गयी. पूजा के साथ यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. जिसमें नृत्य,वाद-विवाद प्रतियोगिता,खेलकूद, चित्रकला एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता शामिल है. यहां पूजा 1902 से लगातार की जा रही है. पूजा पंडित आशुतोष मिश्रा ने संपन्न करायी. कार्यक्रम को सफल […]

विज्ञापन
हजारीबाग : बिहारी दुर्गा स्थान पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा के साथ शुक्रवार के सुबह की गयी. पूजा के साथ यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. जिसमें नृत्य,वाद-विवाद प्रतियोगिता,खेलकूद, चित्रकला एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता शामिल है. यहां पूजा 1902 से लगातार की जा रही है.
पूजा पंडित आशुतोष मिश्रा ने संपन्न करायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री चित्रगुप्त पूजा समिति बिहारी दुर्गा मंडप के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिन्हा,सचिव कृष्ण कुमार सिन्हा, मदन सिन्हा, संजय कुमार, राजकुमार राजू, सिन्हा, राजू कुमार श्रीवास्तव, अंजनि कुमार सिन्हा,मदन मोहन प्रसाद,महथा नवीन प्रसाद, मुकेश कुमार सिन्हा,श्याम कुमार समेत कई सदस्यों तथा चित्रांश परिवार की महिलाओं ने भी सहयोग किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम बिहारी गर्ल्स स्कूल में किया गया.
खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता
खेलकूद के तहत 100 मीटर दौड़ में अभिनव सिन्हा, समीर चंद्र, वैभव अम्बष्ट, अपराजिता, नंदिनी राज, सौमित्रा,कुशाग्र आनंद, श्रेष्ठ राज,दिव्यांश कुमार, अनुष्का प्रसाद, तनुष्का,सुदीप,नमन, तीन पैर दौड़ में कुशाग्र, दिव्यांश,समीर, मयंक,श्रेया, अनुष्का, शंभावी, मुस्कान, निहारिका, नैंसी,नंदिनी राज, जलेबी दौड़ में पीयूष सहाय, सृजन, स्नेहा, अदिति, अधिका आनंद, नव्या राज,स्तुति सिन्हा,पार्थ,ओम कुमार, 50 मीटर दौड़ में पीयूष सहाय, पार्थ प्रियदर्शी,लक्ष्य राज, कुमार अदिति, अदिति आनंद,पीहू कुमारी,स्नेहा एवं अनोखी कुमारी प्रतियोगिता में सफल होनेवालों में शामिल हैं. खेलकूद एवं सांस्कृतिम कार्यक्रम बिहारी गर्ल्स स्कूल में हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता कुमारी, नीतू सिन्हा, नंदन सिन्हा, विकास सिन्हा,विनय कुमार,पूनम सिन्हा, प्रदीप, शीला प्रसाद समेत कई लोगों ने सहयोग किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola