दीये से रोशन हुआ शहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2015 5:26 AM
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग में खुशी और उल्लास का पर्व दीपावली बुधवार को धूमधाम,हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. शहर की दुकान,मॉल एवं घरों को बिजली की लड़ियों से सजाया गया था.पूरा शहर जलते दीये एवं विद्युत साज-सज्जा से जगमगा रहा था. लोग एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामना दे रहे थे तथा मिठाई बांट रहे थे. शहर […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग में खुशी और उल्लास का पर्व दीपावली बुधवार को धूमधाम,हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. शहर की दुकान,मॉल एवं घरों को बिजली की लड़ियों से सजाया गया था.पूरा शहर जलते दीये एवं विद्युत साज-सज्जा से जगमगा रहा था. लोग एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामना दे रहे थे तथा मिठाई बांट रहे थे.
शहर के अलावा आसपास के गांव व इलाके भी दीये की रोशनी से चमक रहे थे. बच्चे, युवा आतिशबाजी करने तथा पटाखे का आनंद लेने में डूबे थे. शाम होते ही पटाखों की आवाज से वातावरण गूंज उठा. शहर के अन्नदा चौक,झंडा चौक,इंद्रपुरी चौक समेत गली-मुहल्लों में लोगों ने आतिशबाजी का लुत्फ उठाया.
लक्ष्मी व गणेश की पूजा : दीपावली पर लक्ष्मी के साथ सुख-स्मृद्धि घर में आये इसके लिये आठ दिशाओं में अष्ट लक्ष्मी की पूजा की गयी. ज्योतिष व पंडित आचार्य श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि हर दिशा में लक्ष्मी जी का प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए आठ दिशाओं में मां लक्ष्मी के आठ स्वरूपों आद्य,विद्या, सौभाग्य, अमृत, काम, सत्य, भोग, योग लक्ष्मी की पूजा की गयी. गुरुवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में लोगों ने गोवर्धन पूजा की. जिसमें पशुओं को नहाला कर उनकी पूजा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










